अलग-अलग हादसों में दो की मौत, तीन जख्मी

जैनामोड़ : जरीडीह थाना क्षेत्र में रविवार को हुई अलग-अलग दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग जख्मी हो गये. पहली घटना जरीडीह थाना से महज कुछ ही दूरी पर फोरलेन बांधडीह मोड़ में रविवार देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो […]

जैनामोड़ : जरीडीह थाना क्षेत्र में रविवार को हुई अलग-अलग दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग जख्मी हो गये. पहली घटना जरीडीह थाना से महज कुछ ही दूरी पर फोरलेन बांधडीह मोड़ में रविवार देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गयी.

उसी बाइक पर बैठी उसकी मां गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. दुर्घटना अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई. मृतक नावाडीह थाना क्षेत्र के खरपीटो निवासी महेश तुरी व जख्मी महिला महेश की मां रेशमा देवी. घटना के बाद सड़क पर अचेतावस्था में पड़ी महिला को वहीं से गुजर रहे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमार जयमंगल सिंह अपने वाहन से लेकर जैनामोड़ रेफरल अस्पताल जरीडीह ले गये. इधर जरीडीह पुलिस ने शव व क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >