चंद्रपुरा : सीटीपीएस से फर्नेस ऑयल बहने की जांच को पहुंची प्रदूषण नियंत्रण की टीम

प्लांट से निकले नाले में कई जगह से लिया सैंपल दामोदर में जाकर पानी का भी लिया गया सैंपल चंद्रपुरा : चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट से फर्नेस ऑयल बहने के मामले की जांच मंगलवार की रात प्रदूषण नियंत्रण विभाग (धनबाद) से आयी टीम ने की़ आरएन चौधरी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने सीटीपीएस […]

प्लांट से निकले नाले में कई जगह से लिया सैंपल
दामोदर में जाकर पानी का भी लिया गया सैंपल
चंद्रपुरा : चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट से फर्नेस ऑयल बहने के मामले की जांच मंगलवार की रात प्रदूषण नियंत्रण विभाग (धनबाद) से आयी टीम ने की़ आरएन चौधरी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने सीटीपीएस रेलवे यार्ड के पास गिरे व नाले से होकर बह रहे फर्नेस ऑयल को देखा. फर्नेस ऑयल को रोकने को कहा़ उन्होंने यहां बने टैंकों को देखा और लोडिंग अनलोडिंग सहित पूरे सिस्टम की जानकारी ली़
नये सिस्टम के कारण एफओ लीकेज : टीम ने बुधवार को प्लांट से निकले नाले में कई जगहों पर सैंपलिंग भी की़ नदी में जाकर पानी का भी सैंपल लिया. इसके पहले टीम ने निदेशक भवन में सीटीपीएस के अधिकारियों से साथ बैठक कर ऑयल बहने के कारणों को जाना़ सीटीपीएस प्रबंधन की ओर से बताया गया कि ऑयल बहाव को रोकने के लिए कई कदम उठाये गये हैं. टीम को बताया गया कि नये सिस्टम के कारण एफओ लीकेज हुआ़
सोमवार से चल रहा है तेल रोकने का काम : रविवार से तेल बहने की घटना की जानकारी होने के बाद सोमवार से इसे लेकर सीटीपीएस प्रबंधन गंभीर हुआ. तेल के रिसाव को रोकने के काम में दर्जन भर मजदूर लगाये गये. सीटीपीएस से निकले नाले को कई जगहों पर रोक कर बहे तेल को जूट के सहारे छानकर उसे ड्रम में भरा गया़ तेल को सोखने के लिए भी कई कदम उठाये गये हैं. प्लांट के एचओपी आरके सिन्हा बुधवार को खुद इसकी मॉनीटरिंग करते रहे़ वे कई बार रेलवे यार्ड व नाले को देखने निकले़ उनके साथ प्लांट के अधिकारी भी थे़ कई जगहों पर नाले में मिट्टी डाली गयी है़
फिलहाल तेल रिसाव पूर्ण रूप से बंद करा दिया गया है़ घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गयी है. भविष्य में ऐसी समस्या से बचने के लिए कनीय पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गये हैं.
आरके सिन्हा, प्रोजेक्ट हेड, सीटीपीएस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >