डॉ कलाम के पदचिह्नों पर चलें युवा : अरुणेश

अभियंता भवन में डॉ एपीजेे कलाम की जयंती पर विश्व छात्र दिवस का आयोजन बोकारो : सेक्टर पांच स्थित दी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स लोकल सेंटर अभियंता भवन में मंगलवार को डॉ एपीजेे कलाम की जयंती पर विश्व छात्र दिवस का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि अरुणेश कुमार ने डॉ कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि से […]

अभियंता भवन में डॉ एपीजेे कलाम की जयंती पर विश्व छात्र दिवस का आयोजन

बोकारो : सेक्टर पांच स्थित दी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स लोकल सेंटर अभियंता भवन में मंगलवार को डॉ एपीजेे कलाम की जयंती पर विश्व छात्र दिवस का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि अरुणेश कुमार ने डॉ कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि से कार्यक्रम की शुरुआत की. कहा : डॉ कलाम सरल व सादगी पसंद व्यक्ति थे.
अपने जीवन को देश की सेवा में समर्पित कर दिया. आज के युवा को उनके पदचिह्नों पर चलने की जरूरत है. 27 जुलाई 2015 को इंजीनियर्स के सिलोंग के सभागार में संबोधित किया था. जो आज भी यादगार है. मौके पर वाइएन सिंह, एनपी श्रीवास्तव, एसएनपी गुप्ता, आदित्य दूबे सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >