अपहरण व हत्या में तीन युवक दोषी

बोकारो : अपर जिला व सत्र न्यायाधीश द्वितीय जनार्दन सिंह की अदालत ने सेक्टर चार सी निवासी 11 वर्षीय अंकित के अपहरण व हत्या में तीन युवकों को मंगलवार को दोषी करार दिया है. मुजरिम सेक्टर 12 के पुलिस लाइन निवासी विवेक कुमार (25 वर्ष), सेक्टर एक बी, धोबी मुहल्ला निवासी संजय कुमार रजक (26 […]

बोकारो : अपर जिला व सत्र न्यायाधीश द्वितीय जनार्दन सिंह की अदालत ने सेक्टर चार सी निवासी 11 वर्षीय अंकित के अपहरण व हत्या में तीन युवकों को मंगलवार को दोषी करार दिया है. मुजरिम सेक्टर 12 के पुलिस लाइन निवासी विवेक कुमार (25 वर्ष), सेक्टर एक बी, धोबी मुहल्ला निवासी संजय कुमार रजक (26 वर्ष) व सेक्टर तीन इ निवासी संजीव कुमार शामिल है.

सजा 26 सितंबर को सुनायी जायेगी. न्यायालय में इस मामले की सुनवाई सेशन ट्रायल संख्या 230/14 व सेक्टर चार थाना कांड संख्या 210/13 के तहत हो रही है. सरकार की तरफ अपर लोक अभियोजक राकेश कुमार राय ने पक्ष रखा. घटना 26 नवंबर 2013 की है. घटना की प्राथमिकी 11 वर्षीय मृतक सुधांशु कुमार उर्फ अंकित के मौसा सेक्टर चार सी, आवास संख्या 3036 निवासी अमलेश कुमार सिन्हा ने दर्ज करायी थी. अमलेश कोयला क्षेत्र बोकारो डीआइजी के कार्यालय में रीडर थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >