चोरी के 24 मोबाइल के साथ गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

बोकारो/बोकारो थर्मल : बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को बोकारो थर्मल थाना की पुलिस ने पकड़ने में सफलता पायी है़ इनके पास से चोरी के 24 मोबाइल मिले है़ बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर दमेश कुमार ठाकुर को गुप्त सूचना मिली थी कि जारंगडीह मांझी टोला में […]

बोकारो/बोकारो थर्मल : बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को बोकारो थर्मल थाना की पुलिस ने पकड़ने में सफलता पायी है़ इनके पास से चोरी के 24 मोबाइल मिले है़ बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर दमेश कुमार ठाकुर को गुप्त सूचना मिली थी कि जारंगडीह मांझी टोला में कई दिनों से कुछ संदिग्ध लोग रह रहे हैं.

रविवार की रात को पुलिस टीम ने छापामारी कर एक घर से तीनों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवकों में साहेबगंज के थाना तीनपहाड़, बाबुपुर निवासी बिरजू महतो, तीन पहाड़ निवासी चंदन यादव व अमृत महतो शामिल हैं. एसपी पी मुरूगन ने कैंप दो स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को बताया कि इस गिरोह के सदस्य बोकारो जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के मार्केट व साप्ताहिक हाट में घूम-घूम कर लोगों का मोबाइल चोरी करते थे.

चोरी के मोबाइल पश्चिम बंगाल के मालदा में एक गिरोह को काफी कम कीमत पर बेचे जाते थे. इसके बाद गिरोह ये मोबाइल बांग्लादेश में बेच देते है. गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर पुलिस मालदा के उक्त गिरोह का पता लगाने का प्रयास कर रही है. छापामारी में बोकारो थर्मल थानेदार सह इंस्पेक्टर उमेश कुमार ठाकुर, दारोगा सुरेश राम, सअनि मनोज कुमार झा, जमादार मनोरंजन कुमार झा, सतारी बानरा व चालक हवलदार ग्यासुद्दीन खान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >