किताब दुकान में आग लगने से 15 हजार का नुकसान

बोकारो : सेक्टर आठ ए के राय चौक स्थित प्रेम पुस्तक भंडार में आग लगने से 15 हजार रुपये की पुस्तकें और फर्नीचर जल गये. दुकान के मालिक प्रेम कुमार सिंंह ने बताया कि शनिवार की अहले सुबह किसी ने दुकान के शटर के नीचे से पेट्रोल डाल कर आग लगा दी थी. बारिश के […]

बोकारो : सेक्टर आठ ए के राय चौक स्थित प्रेम पुस्तक भंडार में आग लगने से 15 हजार रुपये की पुस्तकें और फर्नीचर जल गये. दुकान के मालिक प्रेम कुमार सिंंह ने बताया कि शनिवार की अहले सुबह किसी ने दुकान के शटर के नीचे से पेट्रोल डाल कर आग लगा दी थी. बारिश के कारण दुकान पूरी तरह आग की चपेट में आने से बच गयी. सुबह दुकान खोलने पर घटना की जानकारी मिली, तब तक आग बुझ चुकी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >