चंदनकियारी : चंदनकियारी प्रखंड प्रशासन ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को ले बीडीओ कार्यालय में बैठक की. अध्यक्षता चंदनकियारी अंचल निरीक्षक दिनेश कुमार मिश्रा ने की. बैठक में प्रखंड व अनुसांगिक कार्यालय और प्रखंड स्थित विद्यालय, चिकित्सालय व थाना परिषर में ध्वजारोहण का समय निर्धारित किया गया.
प्रखंड कार्यालय में 8.45, उच्च विद्यालय में 9.10, सीएचसी में 9.25, थाना में 9.45 व कस्तूरबा में 10.10 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा. सभी कार्यालय से संबंधित पदाधिकारी व कर्मचारियों को ससमय उपस्थित होने का निर्देश दिया गया. बैठक में कनीय अभियंता मेघलाल महतो, प्रधान सहायक सफदर अंसारी, कयूम अंसारी, रमन महथा, निमाई लाल महथा, संजय सिंह, चिन्मय कुमार आदि उपस्थित थे.
