बोकारो में अक्तूबर से शुरू होगा फ्लाईंग इंस्टीट्यूट

बोकारो : पायलट बनने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर. अक्तूबर से बोकारो में फ्लाइंग इंस्टीट्यूट से ट्रेनिंग मिलने लगेगी. झारखंड सरकार के परिवहन व नागरिक उड्डयन विभाग निदेशक कैप्टन एसपी सिन्हा की ओर से इस संबंध में सहमति मिल गयी है. सहमति मिलने के बाद रविवार को बोकारो विधायक बिरंची नारायण […]

बोकारो : पायलट बनने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर. अक्तूबर से बोकारो में फ्लाइंग इंस्टीट्यूट से ट्रेनिंग मिलने लगेगी. झारखंड सरकार के परिवहन व नागरिक उड्डयन विभाग निदेशक कैप्टन एसपी सिन्हा की ओर से इस संबंध में सहमति मिल गयी है.

सहमति मिलने के बाद रविवार को बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने बीएसएल के सीइओ पीके सिंह से मुलाकात की. बोकारो हवाई अड्डा में एक कमरा निदेशक परिवहन एवं नागरिक उड्डयन झारखंड सरकार को आवंटित करने के लिए पत्र सौंपा. सीइओ ने इस संबंध में सकारात्मक सहयोग करने का आश्वासन दिया.
बोकारो विधायक श्री नारायण ने इस संबंध में 08 फरवरी 2019 को सदन के शून्यकाल में इंस्टीट्यूट खोलने की मांग की थी. श्री नारायण ने सदन में कहा था कि बोकारो एयरपोर्ट के शुरुआती दिनों में हैवी ट्रैफिक रहने की संभावना कम है.
इसलिए उपलब्ध संसाधन का इस्तेमाल पायलट ट्रेनिंग के लिए किया जाये. ताकि बोकारो समेत राज्य भर के मेधावी बच्चों को पायलट की ट्रेनिंग मिल सके. श्री नारायण ने बताया : एयरपोर्ट में सेल का हवाई जहाज रखा जाता है. हैंगर की समस्या आ रही है. धनबाद में हैंगर है. वहीं प्लेन शिफ्ट किया जायेगा. सप्ताह में तीन दिन ट्रेनिंग दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >