फुसरो में बड़ा नाला निर्माण को लेकर अधिकारियों ने किया निरीक्षण

फुसरो : फुसरो नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 स्थित बाटा गली के पीछे से गुजरे बड़ा नाला निर्माण को प्रशासन रेस है. इस मामले में रविवार को प्रखंड व नगर प्रशासन ने डीपीआर एजेंसी मास एंड भ्वाइड के प्रतिनिधि के साथ स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान बेरमो बीडीओ सह नप कार्यपालक पदाधिकारी अखिलेश कुमार […]

फुसरो : फुसरो नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 स्थित बाटा गली के पीछे से गुजरे बड़ा नाला निर्माण को प्रशासन रेस है. इस मामले में रविवार को प्रखंड व नगर प्रशासन ने डीपीआर एजेंसी मास एंड भ्वाइड के प्रतिनिधि के साथ स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान बेरमो बीडीओ सह नप कार्यपालक पदाधिकारी अखिलेश कुमार व बेरमो सीओ मनोज कुमार ने बड़ा नाला निर्माण में आ रही समस्याओं का आकलन किया.

मेल-जोल से परेशानी दूर करने की अपील : नप इओ व सीओ मनोज कुमार ने अपेक्षा जाहिर की कि नाला निर्माण में आ रही समस्याओं को स्थानीय लोग आपसी तालमेल से दूर कर लें ताकि जनहित को देखते हुए नाला बनाया जा सके. उन्होंने चिंता जाहिर की कि नाला के बिना एक बड़ी आबादी बरसात के दिनों में ज्यादा प्रभावित हो रही है. रहीमंगज से लेकर दामोदार नदी तक व्यवस्थित ढंग से पानी निकासी के लिए नाला निर्माण जरूरी है.
नाला निर्माण पर विभाग भी काफी जोर दे रहा है. कहा कि आगामी 20-30 साल व स्थानीय आबादी के मद्देनजर इसका निर्माण कराया जायेगा. साथ ही आसपास की दर्जनों छोटी नालियों का पानी भी बाड़ा नाला से निकल जायेगा. मौके पर वार्ड पार्षद भरत कुमार वर्मा, अर्जुन महतो, चिंतामणी महतो, उमेश प्रसाद महतो आदि लोग मौजूद थे.
आज से होगी मापी व जमीन चिह्नित
नप जेइ राजेश गुप्ता व सीआइ मो जमील अख्तर को डीपीआर बनाने को ले सोमवार से नाला की जमीन मापी कर रैयती व गैरमजरुआ जमीन चिह्नित करने का आदेश दिया गया. इस दौरान रांची से एजेंसी के इंजीनियर मो नियाज अहमद ने बताया कि आरसीसी नाला बनाया जाना है. इस नाला में अन्य छोटी नालियां जोड़ी जायेंगी, ताकि पानी सीधे बड़ा नाला में चला जायेगा एवं घरों में पानी घुसने की समस्या से लोगों को निजात मिल जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >