तालाब में तीन बच्चों के शव मिलने से बोकारो में सनसनी

बोकारो : झारखंड में एक तालाब में तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गयी है. मामला बोकारो जिला का है. बताया जा रहा है चास तेलीडीह नेशनल हाइवे से सटे बुद्धनगर के निकट यह घटना हुई है. पुलिस शवों को निकालने में जुटी है. बुद्ध नगर के निकट एक तालाब में तीन लड़कों […]

बोकारो : झारखंड में एक तालाब में तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गयी है. मामला बोकारो जिला का है. बताया जा रहा है चास तेलीडीह नेशनल हाइवे से सटे बुद्धनगर के निकट यह घटना हुई है. पुलिस शवों को निकालने में जुटी है.

बुद्ध नगर के निकट एक तालाब में तीन लड़कों के शव मिलने की खबर पूरे इलाके में फैल गयी. आशंका जतायी जा रही है कि तीनों बच्चे तालाब में नहाने गये थे. इसी दौरान कोई गहरे पानी में उतर गया होगा और एक-दूसरे को बचाने के क्रम में तीनों बच्चे डूब गये होंगे.

पिंडराजोड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. शवों को निकालने की कार्रवाई की जा रही है. बच्चों की शिनाख्त नहीं हो पायी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >