तालाब में डूब कर बच्चे की मौत

कसमार : कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत खैराचातर पंचायत के मेरामहारा गांव में बुधवार को तालाब से डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार अनिल मांझी का करीब छह वर्षीय पुत्र लालबाबू अपने दो भाइयों के साथ गांव के ही बगल में अवस्थित तालाब में नहाने गया था. इसी दौरान वह गहरे […]

कसमार : कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत खैराचातर पंचायत के मेरामहारा गांव में बुधवार को तालाब से डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार अनिल मांझी का करीब छह वर्षीय पुत्र लालबाबू अपने दो भाइयों के साथ गांव के ही बगल में अवस्थित तालाब में नहाने गया था.

इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. उसके भाइयों ने दौड़ कर इसकी सूचना घरवालों को दी. परिवार के लोग व ग्रामीणों ने उसे तालाब से बाहर निकाला. उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कसमार ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना से गांव में मातम छा गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >