जमादार से मारपीट करने वाला गिरफ्तार

बोकारो : माराफारी थाना के जमादार विजय कुमार सिंह से गाली-गलौज और मारपीट मामले में पुलिस ने चंचली माता मंदिर के पास झोंपड़ी निवासी मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. प्राथमिकी जमादार श्री सिंह ने दर्ज कराते हुए कहा वह रात्रि गश्त खत्म कर बाइक से जा रहे थे. थाना मोड़ […]

बोकारो : माराफारी थाना के जमादार विजय कुमार सिंह से गाली-गलौज और मारपीट मामले में पुलिस ने चंचली माता मंदिर के पास झोंपड़ी निवासी मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया.

प्राथमिकी जमादार श्री सिंह ने दर्ज कराते हुए कहा वह रात्रि गश्त खत्म कर बाइक से जा रहे थे. थाना मोड़ के निकट अभियुक्त ने आवाज देकर रुकवाया और गाली-गलौज की. विरोध करने पर मारपीट की. शोर मचा कर जमादार ने थाना के स्टाफ को बुलाया. इसके बाद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >