बोकारो जिला में मैट्रिक का रिजल्ट 68.77%

2018 में 53.18 प्रतिशत हुआ था रिजल्ट बोकारो : बोकारो जिला में वर्ष 2019 में 68.77 प्रतिशत रिजल्ट हुआ है. पिछले वर्ष की तुलना में रिजल्ट में 15 प्रतिशत का सुधार हुआ है. 2018 में 53.18 प्रतिशत रिजल्ट हुआ था. वर्ष 2019 में में कुल 30354 स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए इनरोल हुए थे. इसमें […]

2018 में 53.18 प्रतिशत हुआ था रिजल्ट

बोकारो : बोकारो जिला में वर्ष 2019 में 68.77 प्रतिशत रिजल्ट हुआ है. पिछले वर्ष की तुलना में रिजल्ट में 15 प्रतिशत का सुधार हुआ है. 2018 में 53.18 प्रतिशत रिजल्ट हुआ था. वर्ष 2019 में में कुल 30354 स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए इनरोल हुए थे. इसमें कुल 30046 स्टूडेंट्स ने परीक्षा में भाग लिया. इसमें कुल 14644 छात्र व 15402 छात्राएं हैं. जिला के कुल 20664 स्टूडेंट्स ने परीक्षा में सफलता हासिल की है. इसमें 10184 छात्र व 10480 छात्राएं है.

वहीं प्रथम श्रेणी से पास करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 10743 है. इसमें 5273 छात्र व 5470 छात्राएं शामिल हैं. सेकेंड डिवीजन से पास करने वाले 8951 स्टूडेंट्स है. इसमें 4422 छात्र व 4529 छात्राएं हैं. थर्ड डिवीजन से पास करने वाले कुल 970 स्टूडेंट्स है. इसमें 489 छात्र व 481 छात्राएं है. परीक्षा में सफलता हासिल करने में छात्राएं आगे रही है.

टॉप 16 में 11 छात्रा व 19 छात्र शामिल : बोकारो जिला के टॉप 16 में छात्रों का दबदबा रहा. टॉप 16 में 19 छात्रों ने जगह बनायी, वहीं 11 छात्राएं इस लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब हुईं. हालांकि बोकारो जिला टॉप के सीट पर छात्रा जायफा अाफरीन रही, वहीं सेकेंड टॉपर भी संयुक्त रूप से गायत्री कुमारी रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >