नौ नामांकन पत्रों की हुई बिक्री

बोकारो : गुरुवार को गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल नौ नामांकन पत्रों की बिक्री हुई. लेकिन एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ है. अब तक कुल 18 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है. नामांकन पत्र खरीदने वालों में राजेंद्र दसौंधी, अमित जानी, अहमद अंसारी, अमिताभ कुमार, जगेश्वर ठाकुर, संजीव कुमार महतो, सुनीता टुडू, रसुल […]

बोकारो : गुरुवार को गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल नौ नामांकन पत्रों की बिक्री हुई. लेकिन एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ है. अब तक कुल 18 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है.

नामांकन पत्र खरीदने वालों में राजेंद्र दसौंधी, अमित जानी, अहमद अंसारी, अमिताभ कुमार, जगेश्वर ठाकुर, संजीव कुमार महतो, सुनीता टुडू, रसुल बक्स व जावेद अख्तर शामिल हैं. बताते चलें कि 16 अप्रैल को कुल नौ नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी. नामांकन 23 अप्रैल तक होगा. 24 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 26 अप्रैल को नाम वापसी हो सकेगी. डीसी कृपानंद झा ने बताया कि गुरुवार को भी कोई नामांकन नहीं हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >