रांची से घर लौट रहे युवकों की बाइक दूसरी बाइक से टकरायी, दो की मौत, एक गंभीर

बोकारो थर्मल : तेज रफ्तार दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी. एक गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक रांची से बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह लौट रहे थे. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने की वजह से दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इसमें दो युवकों की घटनास्थल […]

बोकारो थर्मल : तेज रफ्तार दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी. एक गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक रांची से बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह लौट रहे थे. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने की वजह से दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इसमें दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे बेहतर इलाज के लिए बीजीएच बोकारो भेजा गया है.

घटना बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह में मंगलवार की रात लगभग साढ़े दस बजे हुई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांधीनगर थाना क्षेत्र के गांधीनगर एवं कुरपनिया निवासी बैजनाथ करमाली के 22 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार, गांधीनगर थाना निवासी बोस खलखो का 22 वर्षीय पुत्र रोशन खलखो तथा कुरपनिया निवासी चुन्नी लाल मुंडा का 20 वर्षीय पुत्र अमित प्रेम मुंडा एवं गांधीनगर निवासी 20 वर्षीय अमन कुमार दो अलग-अलग बाईकों (JH09AG-0954 एवं JH09AM-4220) से रांची से गांधीनगर एवं कुरपनिया लौट रहे थे.

जारंगडीह में बीच सड़क पर एक ट्रक का चालक अपना ट्रक बैक कर रहा था. ट्रक को बैक करने के दौरान ही विपरीत दिशा से जारंगडीह साईड की ओर से आ रही एक बाइक (JH09AJ-0592) पर सवार जारंगडीह 16 नंबर निवासी चेतन गोप का 21 वर्षीय पुत्र आदित्य गोप उर्फ बंटी एवं रांची से आ रहे आशीष की बाइक का संतुलन बिगड़ने एवं तेज रफ्तार के कारण आपस में टकरा गयी.

टक्कर होने की वजह से रांची से आ रहे युवक आशीष एवं विपरीत दिशा से आ रहे जारंगडीह 16 नंबर निवासी आदित्य गोप की मौत हो गयी. आशीष की बाइक पर पीछे बैठा युवक रोशन खलखो गंभीर रूप से घायल हो गया. रांची से आ रही दूसरी बाइक पर सवार अमित प्रेम मुंडा एवं अमन कुमार की बाइक का भी संतुलन बिगड़ा, लेकिन वे संभल गये. उन्हें चोट नहीं लगी.

सभी घायलों एवं मृतकों को सीसीएल के कथारा एरिया हॉस्पिटल में इलाज के लिए पहुंचाया गया. हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने जांच के दौरान आशीष एवं आदित्य को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल रोशन खलखो को बेहतर इलाज के लिए बोकारो भेज दिया. दुर्घटना की सूचना पाकर बोकारो थर्मल थाना की पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर लिया. दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. दुर्घटना के बाद से मृतकों के घर में कोहराम मचा है. दोनों परिवार सदमे में है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >