विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

चास : उत्पाद विभाग ने सोमवार की देर शाम धर्मशाला मोड़ के शिवम होटल में छापेमारी की. नेतृत्व विभाग के पुलिस अवर निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने किया. यहां से नौ बोतल विदेशी शराब व चार बोतल बियर की बरामदगी हुई. होटल संचालक को गिरफ्तार भी किया गया है. श्री सिंह ने बताया कि चास […]

चास : उत्पाद विभाग ने सोमवार की देर शाम धर्मशाला मोड़ के शिवम होटल में छापेमारी की. नेतृत्व विभाग के पुलिस अवर निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने किया. यहां से नौ बोतल विदेशी शराब व चार बोतल बियर की बरामदगी हुई. होटल संचालक को गिरफ्तार भी किया गया है. श्री सिंह ने बताया कि चास के कई होटल में छापेमारी की गयी.

जिसमें से शिवम होटल में अवैध शराब की बरामदगी हुई. सेक्टर 12 स्थित काली मंदिर के पास से 10 लीटर महुआ शराब भी बरामद किया गया है. यहां पुलिस को देखते ही आरोपी भाग गये. बताया कि उत्पाद विभाग की ओर से गुप्त सूचना के बाद छापेमारी की गयी है. चास व बोकारो के अन्य होटलों में भी छापेमारी की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >