धनबाद के व्यवसायी के वाहन से दो लाख रुपये बरामद

बोकारो : हरला थाना पुलिस ने चुनाव आचार संहिता के पालन के लिए बनी उड़न दस्ता टीम के साथ सेक्टर आठ झारखंड मोड़ के पास बुधवार को वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान फॉरचुनर कार (डब्लयूबी40यू-9956) से दो लाख रुपये नकद बरामद किया गया. उक्त वाहन धनबाद के जगदंबा एग्रो फूड लिमिटेड के मालिक कृष्ण […]

बोकारो : हरला थाना पुलिस ने चुनाव आचार संहिता के पालन के लिए बनी उड़न दस्ता टीम के साथ सेक्टर आठ झारखंड मोड़ के पास बुधवार को वाहन जांच अभियान चलाया.

इस दौरान फॉरचुनर कार (डब्लयूबी40यू-9956) से दो लाख रुपये नकद बरामद किया गया. उक्त वाहन धनबाद के जगदंबा एग्रो फूड लिमिटेड के मालिक कृष्ण मुरारी चौधरी का है. पुलिस ने रुपया के संबंध में श्री चौधरी से पूछताछ की, लेकिन वह कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे पाये.

श्री चौधरी ने केवल इतना बताया की लेबर पेमेंट के लिए बोकारो स्थित अपने एक मित्र से रुपया लेकर वह धनबाद जा रहे है. रुपये निकासी का कोई वैध प्रमाण या कागजात नहीं दिखा सके. इस संबंध में हरला थानेदार जय गोविंद प्रसाद गुप्ता ने बताया : चुनाव के मद्देनजर किसी भी व्यक्ति को अधिकतम पचास हजार रुपये नकद ले जाने की छूट है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >