बच्चा चोरी के आरोपी को किया पुलिस के हवाले

पेटरवार : बच्चा चोरी करने के आरोप में पेटरवार के केवट टोला में शनिवार को ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ कर पेटरवार पुलिस के हवाले कर दिया. इसके पूर्व ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी. बताया जाता है कि गोमिया स्टेशन के झोपड़ी में रहनेे वाला शंकर कुमार (18 वर्ष) शनिवार को केवट […]

पेटरवार : बच्चा चोरी करने के आरोप में पेटरवार के केवट टोला में शनिवार को ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ कर पेटरवार पुलिस के हवाले कर दिया. इसके पूर्व ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी.

बताया जाता है कि गोमिया स्टेशन के झोपड़ी में रहनेे वाला शंकर कुमार (18 वर्ष) शनिवार को केवट टोला के पांच वर्षीया बच्ची को पकड़ने का प्रयास कर रहा था. उसी समय ग्रामीणों ने उसकी धुनाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया. हालांकि भुक्तभोगी परिवार की ओर से किसी तरह का आवेदन नहीं दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >