सेक्टर चार : मारपीट कर जख्मी किया

बोकारो : सेक्टर चार के बड़ा खटाल निवासी मधुसूदन यादव को कुछ लोगों ने लाठी-डंडा व ईंट से हमला कर जख्मी कर दिया है. श्री यादव ने गुरुवार को स्थानीय सेक्टर चार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले में सुनील यादव, रेखा देवी, कुंदन कुमार, मंटू यादव, छोटू यादव व सुनैना देवी को अभियुक्त […]

बोकारो : सेक्टर चार के बड़ा खटाल निवासी मधुसूदन यादव को कुछ लोगों ने लाठी-डंडा व ईंट से हमला कर जख्मी कर दिया है. श्री यादव ने गुरुवार को स्थानीय सेक्टर चार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले में सुनील यादव, रेखा देवी, कुंदन कुमार, मंटू यादव, छोटू यादव व सुनैना देवी को अभियुक्त बनाया गया है.

सूचक के अनुसार, वह शाम के समय साइकिल से पशु का चारा लेकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान अभियुक्तों ने खटाल के निकट अचानक लाठी-डंडा से हमला कर दिया. महिलाओं ने ईंट-पत्थर चलाकर उन्हें जख्मी कर दिया. जान बचाने के लिए सूचक को मौके से भागना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >