कसमार : कार की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

कसमार : कसमार थाना क्षेत्र के कमलापुर स्थित साथी होटल के सामने सोमवार की सुबह एक अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने एक साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया. जख्मी साइकिल सवार की मौत इलाज के दौरान हो गयी. घटना के तुरंत बाद कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया. मृतक की पहचान जरीडीह […]

कसमार : कसमार थाना क्षेत्र के कमलापुर स्थित साथी होटल के सामने सोमवार की सुबह एक अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने एक साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया.

जख्मी साइकिल सवार की मौत इलाज के दौरान हो गयी. घटना के तुरंत बाद कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया. मृतक की पहचान जरीडीह थाना क्षेत्र के हरदी गांव निवासी बनु सिंह (55 वर्षीय) के रूप में की गयी. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. पुलिस भी पहुंची. सहयोगिनी संस्था बहादुरपुर के सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार राय ने 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया. बनु सिंह को बोकारो सदर अस्पताल भेजा गया. यहां से उसे चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया.

रिम्स में दोपहर को उसे मृत घोषित कर दिया गया. बताया जाता है कि बनु सिंह रविवार को अपनी बेटी की ससुराल सोनपुरा पंचायत के पिरवाटांड़ आया था. सोमवार की सुबह साइकिल से अपने घर हरदी वापस लौटने के क्रम में कमलापुर में घटना हुई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >