ढाई लाख रुपये ठगी का मामला दर्ज

बोकारो : सेक्टर तीन बी, आवास संख्या 65 निवासी वरुण कुमार राकेश को झांसा देकर उनके एक मित्र ने ढाई लाख रुपये की ठगी कर ली है. इसकी प्राथमिकी गुरुवार को बीएस सिटी थाना में दर्ज करायी गयी है. मामले में सेक्टर तीन इ, आवास संख्या 493 निवासी मनमोहन प्रसाद को अभियुक्त बनाया गया है. […]

बोकारो : सेक्टर तीन बी, आवास संख्या 65 निवासी वरुण कुमार राकेश को झांसा देकर उनके एक मित्र ने ढाई लाख रुपये की ठगी कर ली है. इसकी प्राथमिकी गुरुवार को बीएस सिटी थाना में दर्ज करायी गयी है. मामले में सेक्टर तीन इ, आवास संख्या 493 निवासी मनमोहन प्रसाद को अभियुक्त बनाया गया है. राकेश के अनुसार, अभियुक्त से उनकी पुरानी जान-पहचान थी.

जनवरी 2016 को अभियुक्त ने उनसे संपर्क कर ठेकेदारी के लिए ढाई लाख रुपये मदद का आग्रह किया. पहले से जान-पहचान होने के कारण राकेश ने अभियुक्त की बात में आकर ढाई लाख रुपये दे दिया. रुपये लेने के एवज में अभियुक्त में पावती रसीद दी. रुपया दो वर्ष में वापस करने का आश्वासन दिया गया था. निर्धारित अवधि के बाद भी रुपया नहीं मिला.

सूचक ने रुपये की मांग की तो उन्हें दस हजार रुपया नकद व 2.40 लाख रुपया को चेक अभियुक्त ने दिया. सूचक ने जब चेक बैंक में डाला तो पता चला की खाता बंद है. इसके बाद रुपया मांगने पर अभियुक्त ने जान से मारने की धमकी दी. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >