आसाराम बापू की होर्डिंग पर पोती कालिख

बोकारो विकास फोरम का कार्यक्रम बोकारो : बोकारो विकास फोरम की ओर से गुरुवार को चास-बोकारो के दर्जनों जगहों पर आसा राम बापू के होर्डिंग व बैनर पर कालिख पोता गया. नेतृत्व फोरम अध्यक्ष अनिल सिंह ने किया. श्री सिंह ने कहा : बोकारो बुद्धिजीवियों का शहर है. आशाराम जैसे दुष्कर्मी का होर्डिंग लगाना सरासर […]

बोकारो विकास फोरम का कार्यक्रम

बोकारो : बोकारो विकास फोरम की ओर से गुरुवार को चास-बोकारो के दर्जनों जगहों पर आसा राम बापू के होर्डिंग व बैनर पर कालिख पोता गया. नेतृत्व फोरम अध्यक्ष अनिल सिंह ने किया. श्री सिंह ने कहा : बोकारो बुद्धिजीवियों का शहर है. आशाराम जैसे दुष्कर्मी का होर्डिंग लगाना सरासर गलत है.
होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ फोरम अभियान चलायेगा. कुमार गौरव, नितेश कुमार, प्रेम कुमार, मनोज कुमार, मोनू कुमार, दीपक कुमार, बबलू सिंह, मिलन कुमार, अफजल हुसैन, शाहीद हुसैन, सहदेव महतो, कमल उराव, गोपाल सिंह, हराधन महतो, सूरज कुमार, दिनेश साव, सुभाष, अनिल, भोला, नरेश, इरशाद अंसारी, सुनील सोरेन, अखलेश यादव, निर्भय कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >