बोकारो : बाबूलाल के नेतृत्व में ही झारखंड का विकास : डॉ प्रकाश

बोकारो : बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में झारखंड का विकास संभव है. झारखंड में बाबूलाल की तरह साफ -सुथरा स्वच्छ छवि का नेता कोई दूसरा नहीं है. ये बातें झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ प्रकाश कुमार सिंह ने गुरुवार को सिदो-कान्हु जोजोगोड़ा मैदान-नरकरा, बालीडीह में कही. बताया : आदिवासी विस्थापित विकास समिति-विस्थापित […]

बोकारो : बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में झारखंड का विकास संभव है. झारखंड में बाबूलाल की तरह साफ -सुथरा स्वच्छ छवि का नेता कोई दूसरा नहीं है. ये बातें झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ प्रकाश कुमार सिंह ने गुरुवार को सिदो-कान्हु जोजोगोड़ा मैदान-नरकरा, बालीडीह में कही. बताया : आदिवासी विस्थापित विकास समिति-विस्थापित क्लब-नरकरा की ओर से ‘स्पोर्ट्स प्रतियोगिता मेला-2019’ का आयोजन किया जा रहा है.

इसका समापन समारोह 26 जनवरी को होगा. समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी उपस्थित रहेंगे. मेला समिति के अध्यक्ष जीवन मांझी व सचिव चेतलाल मांझी ने बताया : फुटबॉल प्रतियोगिता 21 जनवरी से हो रही है, जो 26 जनवरी तक चलेगी. इसमें 64 टीम शामिल हो रही है.

इनके बीच 63 मैच होना है. फाइनल मैच 26 जनवरी को होगा. इसमें कुल 1.24 लाख रुपये तक के नकद इनाम दिये जायेंगे. संस्कृति एनेज-सेरेंग हेपराव के तहत दोंग, लांगडे, गुरु-चेला, नाटुवा दोन, छउ नाच, डंटा होगा. इसमें 31 हजार रुपया तक के नकद इनाम दिये जायेंगे.

समापन समारोह में बतौर अति विशिष्ट अतिथि झाविमो के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ प्रकाश कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे. आयोजन को सफल बनाने में कोर कमेटी के शंकर मांझी, महावीर किस्कू, बीके किस्कु, भानू मांझी, रामलाल सोरेन आदि जुटे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >