बोकारो : साइंस एंड एडवेंचर कैंप में बच्चों ने लिया विज्ञान व रोमांच का आनंद

बोकारो : डीपीएस बोकारो में शनिवार को ‘साइंस एंड एडवेंचर कैंप-अनुभूति’ का आयोजन किया गया. इसमें लगभग 600 विद्यार्थी अनुभव के साथ विभिन्न अनुभूतियों से अवगत हुए. उद्घाटन डीपीएस बोकारो की निदेशक व प्राचार्या डॉ हेमलता एस मोहन, एडिशनल प्रिंसिपल एएस गंगवार ने संयुक्त रूप से किया. डॉ मोहन ने कहा : बच्चों को विज्ञान […]

बोकारो : डीपीएस बोकारो में शनिवार को ‘साइंस एंड एडवेंचर कैंप-अनुभूति’ का आयोजन किया गया. इसमें लगभग 600 विद्यार्थी अनुभव के साथ विभिन्न अनुभूतियों से अवगत हुए.
उद्घाटन डीपीएस बोकारो की निदेशक व प्राचार्या डॉ हेमलता एस मोहन, एडिशनल प्रिंसिपल एएस गंगवार ने संयुक्त रूप से किया. डॉ मोहन ने कहा : बच्चों को विज्ञान के साथ ही एडवेंचर का अनुभव आयोजन से मिलता है. बच्चे विज्ञान व रोमांच के आनंद के साथ कई तरह के अनुभव प्राप्त करते हैं.
टीम चैलेंज, व चीजों को परखने का नजरिया समझते व सीखते हैं. कैंप में वाल क्लाइंबिंग, रैपलिंग व वैली क्रॉसिंग आदि को शामिल किया गया था. बर्मा ब्रिज, कमांडो नेट, रोप लैडर, नेट क्रॉलिंग, टायर क्रॉसिंग, टीम बिल्डिंग एक्सरसाइज, ड्रैगन टेल, ट्रेजर हंट, आस्ट्रेलियन ट्रॉली, टीम बिल्डिंग व समन्वय की बारीकियों को बच्चों ने समझा. जॉबिंग रोलर व जूमरिंग, तीरंदाजी, गन शूटिंग कैंप के खास आकर्षण रहे. सभी गतिविधियां विशेषज्ञों की देखरेख में हुई. वर्टेक्स हॉस्पिटैलिटी नई दिल्ली के विशेषज्ञ संजय व सुमित विशेष रूप से बच्चों को एडवेंचर की जानकारी दे रहे थे. विद्यार्थियों को प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >