बोकारो : बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी से लूटा 1.40 लाख रुपये

बोकारो : दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने पिस्तौल का भय दिखा कर भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 1.40 लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन व बाइक का चाबी लूट लिया. घटना मंगलवार की शाम बालीडीह थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव के पास हुई है. यह घटना पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के ग्वालाडीह निवासी भारत […]

बोकारो : दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने पिस्तौल का भय दिखा कर भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 1.40 लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन व बाइक का चाबी लूट लिया. घटना मंगलवार की शाम बालीडीह थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव के पास हुई है.
यह घटना पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के ग्वालाडीह निवासी भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी शत्रुघ्न पांडेय के साथ हुई है. शत्रुघ्न पांडेय के आवेदन पर स्थानीय बालीडीह थाना में बुधवार को अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
शत्रुघ्न पांडेय के अनुसार, वह विभिन्न गांव से फाइनेंस कंपनी का पैसा वसूल कर शाम के समय जैनामोड़ स्थित अपने ब्रांच जा रहे थे. धर्मपुरा गांव के रास्ते में दो बाइक पर सवार चार बदमाश अचानक आये. बदमाशों ने बाइक आगे-पीछे लगाकर बाइक रूकवा दिया.
कॉलर पकड़ बदमाशों ने श्री पांडेय को बाइक से नीचे उतारा. एक बदमाश ने पिस्तौल तान दिया. पिस्तौल का भय दिखाकर बैग में रखा कंपनी के 1.40 लाख रुपया जबरन ले लिया. पर्स से पांच सौ रुपया नकद, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन व बाइक का चाबी छीन लिया. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश धर्मपुरा गांव की तरफ भाग गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >