बेरमो : कोल कर्मियों को मिलेगी आजीवन इलाज की सुविधा

कोल इंडिया के कर्मियों को अब रिटायरमेंट के बाद भी आजीवन स्वास्थ्य लाभ और इलाज की सुविधा दी जायेगी. इस पोस्ट रिटायरमेंट मेडिकेयर स्कीम (पीआरएमएस) के तहत देश के किसी भी कोने में आठ लाख तक के खर्चे पर इलाज संभव है. इस योजना के तहत सात तरह की बीमारियां चिह्नित की गयी हैं. इसके […]

कोल इंडिया के कर्मियों को अब रिटायरमेंट के बाद भी आजीवन स्वास्थ्य लाभ और इलाज की सुविधा दी जायेगी. इस पोस्ट रिटायरमेंट मेडिकेयर स्कीम (पीआरएमएस) के तहत देश के किसी भी कोने में आठ लाख तक के खर्चे पर इलाज संभव है. इस योजना के तहत सात तरह की बीमारियां चिह्नित की गयी हैं. इसके मद में कंपनी असीमित खर्च वहन करेगी.

इस बाबत सीसीएल के डीपी आरएस महापात्रा ने बताया कि स्कीम के लिए कर्मियों को 31 दिसंबर तक कंपनी में 40 हजार रुपये जमा कराना होगा तथा आवेदन की अंतिम तिथि भी 31 दिसंबर ही है. स्कीम के लिए कर्मियों का मेडिकल स्मार्ट कार्ड भी बनेगा. साथ ही कोल इंडिया मेडिकल अटेंडेंट रूल में भी बदलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >