चास : बोकारो में शीघ्र बनेगा कैंसर अस्पताल

चास : बोकारो में एक कैंसर अस्पताल का निर्माण करवाया जायेगा. इस संबंध में शीघ्र ही प्रस्ताव राज्य सरकार के समक्ष रखा जायेगा. जिला में अस्पताल खुलने से यहां के लोगों को दूसरे राज्य में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. यह बातें बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने बुधवार को मारवाड़ी युवा मंच चास-बोकारो शाखा की […]

चास : बोकारो में एक कैंसर अस्पताल का निर्माण करवाया जायेगा. इस संबंध में शीघ्र ही प्रस्ताव राज्य सरकार के समक्ष रखा जायेगा. जिला में अस्पताल खुलने से यहां के लोगों को दूसरे राज्य में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. यह बातें बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने बुधवार को मारवाड़ी युवा मंच चास-बोकारो शाखा की ओर से आयोजित नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर के उद‍्घाटन मौके पर कही.
कहा कि कैंसर जैसे बीमारी का प्रथम जांच नि:शुल्क उपलब्ध करवाना कितने जरूरतमंदों को राहत दे रहा है. यह शिविर आयोजित कर मंच ने अपनी उपलब्धि बढ़ायी है. इससे पूर्व दो दिवसीय शिविर का उद्घाटन बोकारो विधायक, निगम के डिप्टी मेयर अविनाश कुमार, सदर अस्पताल के अधीक्षक अर्जुन कुमार, डॉ रतन केजरीवाल, महिला समिति अध्यक्ष मंजू केजरीवाल, समाजसेवी प्रयाग चंद केजरीवाल, गंगा देवी भालोटिया व मंच अध्यक्ष अनुराग केजरीवाल ने किया. प्रथम दिन 210 लोगों की जांच की गयी.
अतिथियों ने कैंसर स्क्रीनिंग वैन का निरीक्षण भी किया. वैन के इंचार्ज आनंद कुमार, डॉ वरुणा झा, डॉ अमरेश, डॉ पंकज कश्यप, डॉ तूलिका, डॉ रंजीत, डॉ संजय, उमेश सिन्हा ने मरीजों की जांच की.
शिविर को सफल बनाने में कार्यक्रम के संयोजक जयप्रकाश तापड़िया, मुकेश भागेरिया, सिद्धार्थ जैन, गोपाल टमकोरिया, राजेंद्र जालान, विकास अग्रवाल, राज केजरीवाल, राकेश सिंघानिया, अनिस बंसल, अंकित अग्रवाल, चंद्रमोहन अग्रवाल, शुभम केडिया, अनूप सिंघानिया, नवीन केजरीवाल, पवन अग्रवाल, पीयूष जैन, चंदन भाटिया, नवीन निगानिया, सौरभ पारीख, नरेश लोदा, चेतन केजरीवाल, निहाल केजरीवाल, दीपक जालान सहित अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >