कार्तिक पूर्णिमा स्नान करने जा रही दो महिलाओं की हादसे में मौत, 12 जख्मी

पेटरवार : राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार-रामगढ़ पथ पर पेटरवार थाना क्षेत्र के लेपो मोड़ के निकट शुक्रवार की सुबह हुई दुर्घटना में पेटरवार के खत्री मुहल्ला निवासी दो महिलाओं की मौत हो गयी. एक महिला मालती देवी 60 वर्ष पति स्व लक्ष्मण तिवारी की मौत मौके पर ही हो गयी. दूसरी महिला मुकुल […]

पेटरवार : राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार-रामगढ़ पथ पर पेटरवार थाना क्षेत्र के लेपो मोड़ के निकट शुक्रवार की सुबह हुई दुर्घटना में पेटरवार के खत्री मुहल्ला निवासी दो महिलाओं की मौत हो गयी. एक महिला मालती देवी 60 वर्ष पति स्व लक्ष्मण तिवारी की मौत मौके पर ही हो गयी. दूसरी महिला मुकुल देवी 60 वर्ष पति रामधीर महथा ने इलाज के लिए रिम्स जाने के दौरान दम तोड़ा. घटना में 12 लोग जख्मी हुए हैं. इनमें से पांच लोगों को गंभीर स्थिति में रिम्स रेफर किया गया है.
कैसे हुई घटना
शुक्रवार की सुबह पांच बजे मैक्सिमो सवारी गाड़ी (जेएच11 एल 5225) एक एलपी ट्रक की चपेट में आ गयी. घटना के बाद एलपी ट्रक का चालक ट्रक को लेकर भागने में सफल रहा. बताया जाता है कि पेटरवार प्रखंड के दारिद और पेटरवार खत्री मुहल्ला की एक दर्जन से ज्यादा महिलाएं मैक्सिमो सवारी गाड़ी से कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान व पूजा-अर्चना करने रजरप्पा मंदिर जा रहीं थी.
लेपो मोड़ के पास गाडी में कुछ खराबी आ जाने के कारण वाहन का चालक सड़क किनारे अपने वाहन को खड़ा कर वाइन को ठीक कर रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया.
ये हुए जख्मी
चंदा देवी 60 वर्ष पति स्व कृष्ण कुमार नायक, कुंती देवी 55 वर्ष पति मधु रजवार, रूकुवा देवी 50 वर्ष, सुमन कुमारी 13 वर्ष पिता रतन साव, अंजू देवी 50 वर्ष पति गणेश रजवार, विमला देवी 45 वर्ष पति बिगन साव, सीता देवी 55 वर्ष पति भूतनाथ साहू, चिंता देवी 50 वर्ष पति पंचू साव, काजल देवी 30 वर्ष पति बिनोद मुंडा, सुनीता देवी 30 वर्ष पति सुरोधन मुंडा सभी खत्री मुहल्ला पेटरवार निवासी, वाहन चालक मल्लू करमाली 40 वर्ष, गुलाबी देवी 45 वर्ष पति सरोधन रजवार ग्राम दारिद.
डॉ अलबेल केरकेट्टा ने दिखायी मानवता
डॉ अलबेल केरकेट्टा को जैसे ही सड़क दुर्घटना की जानकारी मिली तो वह अपने वाहन से घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को अपनी गाड़ी में ले कर पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और तुरंत इलाज में लग गये. हालांकि डॉ केरकेट्टा की ड्यूटी नहीं थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >