सीओ की उपस्थिति में प्रबंधन से हुई बरवाबेड़ा के ग्रामीणों की वार्ता, आंदोलन वापस लिया गया

गांधीनगर : सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र अंतर्गत खासमहल-कोनार परियोजना से सटे बरवाबेड़ा गांव की महिलाओं द्वारा ब्लास्टिंग रोकने सहित विभिन्न मांगों को लेकर दो दिनों से आंदोलन को लेकर शुक्रवार की रात प्रबंधन से वार्ता हुई. परियोजना कार्यालय में बेरमो सीओ मुदस्सर नजर मंसूरी की उपस्थिति में हुई वार्ता में ग्रामीणों ने कई मांगें रखी. खदान […]

गांधीनगर : सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र अंतर्गत खासमहल-कोनार परियोजना से सटे बरवाबेड़ा गांव की महिलाओं द्वारा ब्लास्टिंग रोकने सहित विभिन्न मांगों को लेकर दो दिनों से आंदोलन को लेकर शुक्रवार की रात प्रबंधन से वार्ता हुई. परियोजना कार्यालय में बेरमो सीओ मुदस्सर नजर
मंसूरी की उपस्थिति में हुई वार्ता में ग्रामीणों ने कई मांगें रखी.
खदान में ब्लास्टिंग से घरों में दरार पड़ने, आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा जल छिड़काव नहीं करने की बात कही. इसके अलावा ग्रामीणों को आउटसोर्सिंग कंपनी में रोजगार देने की मांग की. जीएम एमके पंजाबी ने मांगों पर तत्काल पहल करने का आश्वासन दिया. नियमानुसार हैवी ब्लास्टिंग नहीं करने की बात कही. वार्ता के बाद आंदोलन वापस ले लिया गया. वार्ता में जीएम एमके पंजाबी के अलावा पीओ संजीव कुमार, खान प्रबंधक एसए खान सहित कई श्रमिक प्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >