आमसभा में ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा

चास : चास प्रखंड क्षेत्र की पुंडरु पंचायत में मंगलवार को आयोजित ग्राम आम सभा में ग्रामीणों ने पीएम आवास में जरूरतमंदों को लाभ नहीं देने पर जमकर हंगामा किया. पंचायत सेवक हरेंद्र कुमार पर गलत ढंग से पीएम आवास का लाभुक चयन करने का आरोप लगाया. प्रत्येक लाभुकों से पीएम आवास देने के नाम […]

चास : चास प्रखंड क्षेत्र की पुंडरु पंचायत में मंगलवार को आयोजित ग्राम आम सभा में ग्रामीणों ने पीएम आवास में जरूरतमंदों को लाभ नहीं देने पर जमकर हंगामा किया. पंचायत सेवक हरेंद्र कुमार पर गलत ढंग से पीएम आवास का लाभुक चयन करने का आरोप लगाया. प्रत्येक लाभुकों से पीएम आवास देने के नाम पर स्थानीय जनप्रतिनिधि से मिलकर 15 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया.
सूचना मिलने पर पिंड्राजोरा पुलिस पहुंची और ग्रामीणों से घिरे पंचायत सेवक को बाहर निकाला. ग्रामीणों की मांग को वरीय पदाधिकारियों से अवगत कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर आक्रोशित ग्रामीण शांत हुये. जानकारी के अनुसार ग्राम आमसभा शुरू होते ही ग्रामीण जरूरतमंदों को पीएम आवास का लाभ देने की मांग करने लगे.
इस पर पंचायत सेवक की ओर से आश्वासन दिया जा रहा था, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे. सभी की सहमति से आमसभा रद्द की गयी. नये सिरे से लाभुकों का चयन कर इसकी सूची भेजने की मांग की. इस पर जनप्रतिनिधियों व पंचायत सेवक ने आगामी छह अक्टूबर को पुन: आमसभा करने की बात कही. साथ ही नये सिरे से सूची ग्रामीणों व वार्ड सदस्य के सहयोग से बनाने पर सहमति बनी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >