बोकारो : मोहन जैन के टिंबर में आइटी सर्वे

बिना कैशमेमो टिंबर से लकड़ी बेचने की मिली थी शिकायत बोकारो : आयकर विभाग बोकारो की टीम ने गुरुवार को व्यवसायी मोहन जैन के दो प्रतिष्ठानों में आयकर सर्वे शुरू किया है. जानकारी के अनुसार संयुक्त आयुक्त एसबी रॉय के नेतृत्व में आयकर की टीम शाम लगभग चार बजे मोहन जैन के बालीडीह स्थित श्री […]

बिना कैशमेमो टिंबर से लकड़ी बेचने की मिली थी शिकायत
बोकारो : आयकर विभाग बोकारो की टीम ने गुरुवार को व्यवसायी मोहन जैन के दो प्रतिष्ठानों में आयकर सर्वे शुरू किया है. जानकारी के अनुसार संयुक्त आयुक्त एसबी रॉय के नेतृत्व में आयकर की टीम शाम लगभग चार बजे मोहन जैन के बालीडीह स्थित श्री मोहन टिंबर व उकरीद के लकड़ी गोला में स्थित मोहन टिंबर में पहुंची.
टीम के सदस्यों ने बताया कि दोनों प्रतिष्ठान के बारे में जानकारी मिली थी कि यहां बिना कैश मेमो के कैश में लकड़ी की बिक्री की जाती है. उक्त सूचना पर टीम सर्वे कर रही है. सर्वे के दौरान कुछ गड़बड़ी भी मिली है. उसके आधार पर फाइन वसूल किया जायेगा. टीम में सहायक आयुक्त डीके सिंह, आइटीओ देवंती दास के अलावा अन्य सदस्य शामिल थे. खबर लिखे जाने तक सर्वे चल रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >