बैंकर बने डाकिया, घर-घर जाकर डिजिटल बैंकिंग को करेंगे प्रमोट

बोकारो : अब तक पोस्टमैन का काम कर रहे डाकिये अब बैंकर का भी काम करेंगे. डाकिये की थैली में अब डाक के साथ-साथ ‘बैंकिंग उत्पाद’ भी होगा. घर पर ही वे ग्राहकों को जमा-निकासी की सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे. इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है और यह सेवा 1 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के […]

बोकारो : अब तक पोस्टमैन का काम कर रहे डाकिये अब बैंकर का भी काम करेंगे. डाकिये की थैली में अब डाक के साथ-साथ ‘बैंकिंग उत्पाद’ भी होगा. घर पर ही वे ग्राहकों को जमा-निकासी की सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे. इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है और यह सेवा 1 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक’ के शुभारंभ होने के बाद शुरू हो जायेगी. बोकारो स्थित हेड पोस्ट आॅफिस में पोस्ट पेमेंट बैंक की तैयारी पूरी कर ली गयी है.

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डाकिया एकाउंट खोलने और लेन-देन का कार्य कर भी रहे हैं. पोस्ट बैंक जहां शाखाओं के जरिए काम करेगा, वहीं इनकी ताकत डाकिया होंगे, जो आज के चलन के अनुसार ‘घर पहुंच’ सेवा देंगे. बैंक में एक खाते में खाताधारक केवल 1 लाख रुपये तक ही जमा कर पायेगा.

कुछ बंधन, कुछ नया : सरकार पोस्ट पेमेंट बैंक में कुछ नया करने की चाहत रख रही है, तो कुछ बंदिशें भी हैं. सर्वसाधारण को तवज्जो देकर नयी पहल की गयी है. डाक का दबाव कम होने के बाद सुदूर गांवों में बैठे लोगों को सेवा देना पहली प्राथमिकता है. सरकार दूर-दराज गांवों में रहने वालों को डिजिटल बैंकिंग से जोड़ना चाहती है. डाकिया को विभाग की ओर से एंड्राॅयड फोन दिया जा रहा है, जिसमें बैंकिंग के साॅफ्टवेयर होंगे. इससे डाकिया जमा और निकासी का काम आसानी से कर सकेंगे. इस व्यवस्था में क्रेडिट कार्ड या एडवांस लोन नहीं दिया जायेगा. मोबाइल पेमेंट, ट्रांसफर, खरीदी के साथ एटीएम की सुविधाएं दी जा रही है.
घर पर मिलने वाली सेवा : डाकिया घर पर ग्राहकों को एकाउंट खोलने, कैश जमा करने या निकालने, मनी ट्रांसफर, रीचार्ज, बिल पेमेंट, इंश्योरेंस और निवेश जैसी सेवाएं दे सकेंगे. सारी सेवाएं बायोमेट्रिक्स जांच यानी वेरीफिकेशन के बाद ही मिलेंगी. अगर कार्ड गुम भी होता है तो एकाउंट में कोई परेशानी नहीं होगी. बचत खाते में 3 विकल्प नियमित, डिजिटल और बेसिक विकल्प होगा. ग्राहकों को जमा पर 4 फीसदी वार्षिक ब्याज दिया जायेगा, जो तिमाही में मिलेगा. न्यूनतम बैलेंस का कोई झंझट नहीं होगा.
डाकियों ने कहा : हम ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए तैयार
सरकारी योजनाओं को मिलेगा बल
इस योजना को इस प्रकार से तैयार किया गया है कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले सर्वाधिक लाभार्थी होंगे. डाकघरों में पहले से खुले खाते अपने आप इससे लिंक हो जाएंगे. सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, लाडली लक्ष्मी योजना, मनरेगा सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को घर बैठे बैंकिंग सेवा मिल सकेगी.
तैयारी पूरी
पोस्टल विभाग बोकारो मंडल के सहायक डाक अधीक्षक बीके मिश्रा ने बताया : तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है. बैंक की शुरुआत एक सितंबर पूरे देश में एक साथ डाकघरों के माध्यम से होगी. इसे लेकर बोकारो के सभी डाक कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है. मैनेजर की नियुक्ति भी हो गयी है. ट्रायल रन जारी है. उम्मीद है कि एक सितंबर से हम ग्राहकों को बेहतर सेवा दे सकेंगे.
इन पर है विभाग को नाज
डाकिया फटीकचंद्र रजवार, बिरेंद्र शर्मा, कौशल कुमार उपाध्याय, शशि दास, सपन कुमार, नवल कुमार हंसदा, लक्ष्मण गिरी, रमेश सोरेन, मनोज कुमार महतो, शीला कुमारी ने संयुक्त रुप से कहा : हम ग्राहकों को ‘इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक’ की बेहतर सेवा देने के लिए तैयार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >