गोमिया : ….जब बेटे को पीठ में बांध कर डैम में कूदी महिला, दोनों की मौत

खरना गांव की रहनेवाली थी महिला गोमिया : चुट्टे पंचायत के खरना गांव की एक महिला ने शनिवार को अपने पांच वर्षीय पुत्र के साथ कोनार डैम में कूद कर जान दे दी. मृत महिला का नाम पुष्पा देवी (27) है और बच्चे का नाम उपेंद्र महतो है. महिला अपने पुत्र और पति जीतन महतो […]

खरना गांव की रहनेवाली थी महिला
गोमिया : चुट्टे पंचायत के खरना गांव की एक महिला ने शनिवार को अपने पांच वर्षीय पुत्र के साथ कोनार डैम में कूद कर जान दे दी. मृत महिला का नाम पुष्पा देवी (27) है और बच्चे का नाम उपेंद्र महतो है. महिला अपने पुत्र और पति जीतन महतो के साथ मायका जा रही थी. शाम चार बजे के आसपास कोनार डैम पहुंची, तो जोरदार बारिश होने लगी. सभी लोग डैम के पास एक झोंपड़ी में पानी से बचने लगे. इस बीच पति को चकमा देकर महिला आगे जाने के बहाने निकल गयी और आगे जाकर अपने बच्चे को पीठ में बांध कर डैम में कूद गयी. हो-हल्ला होने पर आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से महिला व बच्चे को निकाला गया. तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >