विधायक बबिता करेंगी एसडीओ ऑफिस के समक्ष आमरण अनशन

कसमार : कसमार थाना क्षेत्र के खैराचातर स्थित बनिया टोला में विद्युत आपूर्ति को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा़ दूसरी ओर बिजली बहाल करने की मांग को लेकर झामुमो के नेतृत्व में पूर्व विधायक योगेंद्र महतो द्वारा 16 अगस्त से बनिया टोला में चल रहा धरना शनिवार को तीसरे दिन भी […]

कसमार : कसमार थाना क्षेत्र के खैराचातर स्थित बनिया टोला में विद्युत आपूर्ति को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा़ दूसरी ओर बिजली बहाल करने की मांग को लेकर झामुमो के नेतृत्व में पूर्व विधायक योगेंद्र महतो द्वारा 16 अगस्त से बनिया टोला में चल रहा धरना शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा़ इस बीस शनिवार को विधायक बबीता देवी ने भी इस आंदोलन में कूदने का ऐलान कर दिया है़ विधायक ने विभाग को 20 अगस्त की सुबह तक का अल्टीमेटम दिया है़ विधायक ने कहा है कि 20 अगस्त की सुबह 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने पर उसी दिन सुबह 10 बजे से अनुमंडलाधिकारी बेरमो के तेनुघाट स्थित कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन शुरू किया जायेगा.

विधायक के साथ पूर्व विधायक योगेंद्र महतो व स्थानीय ग्रामीणों ने भी अनशन पर बैठने का निर्णय लिया है़ अनशन की सूचना विधानसभा अध्यक्ष, प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन के अलावा जिले के डीसी, एसडीओ समेत अन्य अधिकारियों को दे दी गयी है. इसके लिए हुई बैठक में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम, सचिव सोहेल अंसारी, विनीत जायसवाल, मिथिलेश महाराज, साजन अंसारी, महादेव चंद्र दे, आनंद दे, रामकन्हाई दे, जगेश्वर दे, अरधन दे, विनय दे, मधुसूदन दे, महेश महतो, मनिलाल अड्डी, निरंजन महतो आदि मौजूद थे.

सीपीआइएम व कांग्रेस ने दिया धरना को समर्थन : सीपीआइएम और कांग्रेस की कसमार प्रखंड कमेटी ने भी बनिया टोला में चल रहे धरना को समर्थन दिया़ शनिवार को सीपीआइएम नेता शकुर अंसारी व कांग्रेस नेता सुभाष चंद्र मुखर्जी उफ बुलबुल मुखर्जी समर्थकों के साथ धरनास्थल पर पहुंचे.
वैकल्पिक व्यवस्था से देंगे बिजली : इइ
एचटी तार जोड़ने को लेकर दो मुहल्लों के बीच उत्पन्न विवाद को सुलझाने के लिए कई स्तर से प्रयास हुए, लेकिन किसी को सफलता नहीं मिल पायी़ तनाव, टकराव व आक्रोश की स्थिति को देखते हुए अंतत: विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था से बिजली पहुंचाने का निर्णय लिया है़ कार्यपालक अभियंता सुरेंद्र प्रसाद ने बताया : विवाद सुलझने तक बनिया टोला के ग्रामीणों को वैकल्पिक व्यवस्था से विद्युत आपूर्ति की जायेगी़ इस पर कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है़ शनिवार को मनसा पूजा में मजदूरों की समस्या के कारण कार्य कुछ प्रभावित हुआ है, लेकिन विभाग की कोशिश है कि अगले दो दिनों में बनिया टोला में विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी जाये.
हंगामा के बाद शेष गांवों में देर रात बहाल हुई बिजली
दो मुहल्लों के विवाद के बीच बगियारी विद्युत सब-स्टेशन से जुड़े लगभग 50 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप कर दिये जाने को लेकर शुक्रवार की देर रात को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा़ रात करीब 11 बजे दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोग बगियारी सब-स्टेशन पहुंचे तथा हंगामा किया़ ग्रामीणों ने इसकी जानकारी आजसू के केंद्रीय महासचिव डॉ लंबोदर महतो को दी़ डॉ लंबोदर ने वरीय अधिकारियों से बातचीत की़ इसके बाद पौने बाहर बजे विद्युत आपूर्ति शुरू हुई़ हंगामे की सूचना पाकर थाना प्रभारी निरंजन कुमार भी पहुंचे व सभी को शांत कराया़ मौके पर विमल जायसवाल, तपन कुमार झा, नरेश कुमार महतो, बुधन करमाली, शुभम झा, संजय जायसवाल, राकेश झा, लालू झा, जीतेश भट्टाचार्य, विक्रम सिंह, नेपाल, रूपेश, सुनील रजक, केशव, अनिल आदि मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >