बोकारो के विभिन्न थाना क्षेत्र में डूप्लेक्स व थ्री प्लेक्स फ्लैट बेचने के नाम पर दर्जनों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले बिल्डर को सेक्टर 12 थाना पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार बिल्डर कोडरमा जिला के थाना मरकच्चो, जोगिया टिल्हा निवासी प्रकाश गिरी है.
प्रकाश गिरी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर 12 के बारी को-ऑपरेटिव, आर्या बिहार स्थित ससुराल में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. बिल्डर की गिरफ्तारी के बाद एस कार्तिक एस ने कैंप दो स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गुरुवार को बताया : प्लॉट बेचने के नाम पर करोड़ों रुपये ठगी करने के कई मामले अभियुक्तों के फरार रहने के कारण बोकारो के विभिन्न थाना में लंबित है.
