11 तक मोबाइल टावर लगाने को भूमि उपलब्धता की रिपोर्ट दें : प्रधान सचिव

बोकारो : गृह, कारा व आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव एसके जी रहाटे ने बुधवार को जिलों में मोबाइल टावर लगाने से संबंधित मामलों की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की. उन्होंने 11 अगस्त तक मोबाइल टावर लगाये जाने के लिए जमीन उपलब्धता संबंधित रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. कहा : जिला व […]

बोकारो : गृह, कारा व आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव एसके जी रहाटे ने बुधवार को जिलों में मोबाइल टावर लगाने से संबंधित मामलों की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की. उन्होंने 11 अगस्त तक मोबाइल टावर लगाये जाने के लिए जमीन उपलब्धता संबंधित रिपोर्ट देने का निर्देश दिया.
कहा : जिला व पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से टावर लगाने के लिए स्थल चिह्नित करना सुनिश्चित करें. भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा मोबाइल टावर के सेडो क्षेत्रों की पहचान कर अक्षांश व देशांतर की स्थिति जिला को उपलब्ध करा दी गयी है. दिये गये भौगोलिक स्थिति के अतिरिक्त 400 वर्ग मीटर के ईद-गिर्द भी भूमि चिह्नित की जा सकती है. डीसी मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने बताया :
बोकारो जिला में 59 स्थलों पर मोबाइल टावर लगाया जाना है. इसमें प्रथम फेज में आठ जगहों पर मोबाइल टावर लगाया जा चुका है. शेष 51 स्थलों पर शनिवार तक स्थल चिह्नित कर रिपोर्ट राज्य को उपलब्ध करा दिया जायेगा. उन्होंने कहा : इस कार्य में अंचल अधिकारी व स्थानीय पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से कार्य कर रही है़.
सीआरपीएफ कैंप के भूमि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जानकारी दी. इस दौरान डीसी मृत्युंजय कुमार बरनवाल, एसपी कार्तिक एस, अपर समाहर्ता जुगनू मिंज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विकास कुमार हेंब्रम, भारत संचार निगम लिमिटेड के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >