15 अगस्त तक ग्राम स्वराज अभियान फेज-2 के लक्ष्यों को पूर्ण करें : मुख्य सचिव

बोकारो : मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने मंगलवार को वीडियो संवाद के जरिये ग्राम स्वराज अभियान फेज-2 की समीक्षा की. उन्होंने 15 अगस्त से पहले ग्राम स्वराज अभियान फेज-2 के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया. कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री उजाला योजना, जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा […]

बोकारो : मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने मंगलवार को वीडियो संवाद के जरिये ग्राम स्वराज अभियान फेज-2 की समीक्षा की. उन्होंने 15 अगस्त से पहले ग्राम स्वराज अभियान फेज-2 के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया. कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री उजाला योजना, जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना व मिशन इंद्रधनुष के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करना है.
बोकारो डीसी मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने बताया कि बोकारो जिला ग्राम स्वराज अभियान फेज-2 के लक्ष्यों को 15 अगस्त तक पूर्ण कर लेगा. वीडियो संवाद के दौरान डीडीसी रवि रंजन मिश्रा, जिला योजना पदाधिकारी पीबीएन सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मेनका, वरीय लेखा पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी जीएसए-2 पंकज दुबे, अधीक्षण अभियंता विद्युत परितोष कुमार, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डाॅ अर्जुन प्रसाद आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >