तेलीडीह बस्ती से बांधगोड़ा साइड तक सड़क पर चलना हुआ दुभर

चास : चास नगर निगम क्षेत्र में तेलीडीह बस्ती के मोड़ से बांधगोड़ा साइड तक जर्जर सड़क पर जगह-जगह जल जमाव और कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो गयी है. पैदल चलना तक मुश्किल है. बांधगोड़ा साइड में जोड़ा मंदिर के पास स्थिति ज्यादा खराब है. कीचड़ के कारण यहां आये दिन बाइक सवार दुर्घटना के […]

चास : चास नगर निगम क्षेत्र में तेलीडीह बस्ती के मोड़ से बांधगोड़ा साइड तक जर्जर सड़क पर जगह-जगह जल जमाव और कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो गयी है. पैदल चलना तक मुश्किल है. बांधगोड़ा साइड में जोड़ा मंदिर के पास स्थिति ज्यादा खराब है.
कीचड़ के कारण यहां आये दिन बाइक सवार दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. इस रास्ते से होकर प्रत्येक दिन नारायणपुर, भांगा बाजार, बहादुरपुर, सोनाबाद, बंधुडीह, चितामी, घटियाली, बड़कीटांड़, सिद्धि, सरदाहा, कांड्रा आदि गांवों के लोग आवाजाही करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >