थाना मोड़ व सेक्टर-03 सी खटाल में कटा अवैध बिजली कनेक्शन

बोकारो : बोकारो स्टील प्रबंधन की ओर से अवैध बिजली कनेक्शन काटने का अभियान शनिवार को भी जारी रहा. शनिवार को अभियान थाना मोड़ व सेक्टर-03 सी खटाल में चला. इस दौरान लगभग 50 घरों से अवैध बिजली कनेक्शन काटा गया. बिजली का तार जब्त किया गया. अभियान के लगातार चलने से अवैध बिजली कनेक्शन […]

बोकारो : बोकारो स्टील प्रबंधन की ओर से अवैध बिजली कनेक्शन काटने का अभियान शनिवार को भी जारी रहा. शनिवार को अभियान थाना मोड़ व सेक्टर-03 सी खटाल में चला. इस दौरान लगभग 50 घरों से अवैध बिजली कनेक्शन काटा गया. बिजली का तार जब्त किया गया. अभियान के लगातार चलने से अवैध बिजली कनेक्शन लेने वालों में हड़कंप व्याप्त है.कई सेक्टरों के लोग स्वत: अवैध कनेक्शन को हटा रहे हैं.
उधर, बीएसएल प्रबंधन ने चेतावनी दिया है कि एक बार अवैध बिजली कनेक्शन काटने के बाद अगर दुबारा कनेक्शन जोड़ा जायेगा तो वैसे लोगों के खिलाफ एफआइआर की जायेगी. ऐसे लोगों को चिह्नित करने के लिए निगरानी कमेटी बनायी गयी है, जो अवैध बिजली कनेक्शन काटे गये क्षेत्रों पर लगातार नजर रख रही है. बीएसएल प्रबंधन की ओर से अभियान रविवार को नहीं चलाया जायेगा. अभियान अब सोमवार को चलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >