धनबाद जेल से बाेकारो लाये गये कोढ़ा गैंग के दो अपराधी

बोकारो : धनबाद जेल में बंद कोढ़ा गैंग के दो अपराधियों को बोकारो में हुई छिनतई के एक मामले में रविवार को प्रोडक्शन वारंट पर चास जेल लाया गया. इसमें बिहार के जिला कटिहार, थाना कोढ़ा, ग्राम जुरावगंज निवासी सुमित कुमार यादव (20 वर्ष) और दीपक कुमार यादव (24 वर्ष) शामिल हैं. इन दोनों को […]

बोकारो : धनबाद जेल में बंद कोढ़ा गैंग के दो अपराधियों को बोकारो में हुई छिनतई के एक मामले में रविवार को प्रोडक्शन वारंट पर चास जेल लाया गया. इसमें बिहार के जिला कटिहार, थाना कोढ़ा, ग्राम जुरावगंज निवासी सुमित कुमार यादव (20 वर्ष) और दीपक कुमार यादव (24 वर्ष) शामिल हैं. इन दोनों को धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में लगभग आठ माह पूर्व छिनतई करते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया था.
पूछताछ में इन दोनों ने बोकारो में बीएस सिटी थाना क्षेत्र के प्रशासनिक भवन के निकट 28 जुलाई 2017 मेें एक महिला से हुई छिनतई की घटना में शामिल होने की बात कबूल की थी. यहां मखदुमपुर के मिल्लत नगर निवासी शाइस्ता परवीन से 1.28 लाख रुपये की छिनतई हुई थी. शाइस्ता ने सेक्टर चार स्थित एचडीएफसी बैंक से रुपये निकाले और बैग में रख कर स्कूटी से अपने घर जा रही थी.
रुपये का बैग स्कूटी के हूक में लटका था. काला रंग की बाइक से पीछा कर रहे अपराधी प्रशासनिक भवन के पास पीछे से आये और झपट्टा मार कर बैग लेकर फरार हो गये. बैग में नकदी के अलावा मोबाइल फोन व तीन एटीएम कार्ड भी था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >