‘15 अगस्त तक सभी घरों में पहुंचाएं बिजली ’

चास : सौभाग्य योजना के तहत छूटे हुये घरों में 15 अगस्त तक हर हाल में बिजली पहुंचा देनी है. इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. अगर निर्धारित समय के अंदर छूटे घरों में नि:शुल्क बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया तो एजेंसी व संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जायेगी. इस मामले में […]

चास : सौभाग्य योजना के तहत छूटे हुये घरों में 15 अगस्त तक हर हाल में बिजली पहुंचा देनी है. इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. अगर निर्धारित समय के अंदर छूटे घरों में नि:शुल्क बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया तो एजेंसी व संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जायेगी. इस मामले में राज्य सरकार काफी गंभीर है. इस गंभीरता को सभी को समझना होगा. तभी सौभाग्य योजना के तहत लोगों को निर्धारित समय के अंदर नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दी जा सकती है.
यह कहना है झारखंड बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक राहुल पुरवार का. उन्होंने बुधवार को बोकारो परिसदन में बैठक कर सौभाग्य योजना सहित अन्य संचालित योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में नियमित रूप से बिजली देनी है. इसके लिये युद्ध स्तर पर जर्जर तार व पोल बदलने का काम करें. राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया गया.
श्री पुरवार ने कहा कि चास व आसपास के क्षेत्रों में नियमित विद्युत आपूर्ति की जायेगी. इसके लिये फुदनीडीह सबस्टेशन के निर्माण कार्य में तेजी लाना होगा. निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को विभाग की ओर से दूर किया जायेगा. निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को लिखित अवगत करायें. ताकि समय पर शिकायत दूर की जा सके. मौके पर विद्युत अधीक्षण अभियंता प्रतोष कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता ओम शंकर मेहता, सहायक अभियंता एस लाहा, आरपी वर्मा सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >