किसी भी समय खोला जा सकता है गरगा डैम का फाटक

बोकारो : 01 जुलाई से 31 अक्टूबर के दौरान गरगा डैम में पानी का स्तर अधिक हो जाने के कारण डैम का गेट आवश्यकतानुसार किसी भी समय खोला जा सकता है. डैम में पानी अधिक हो जाने पर तकनीकी कारणों से फाटक खोलना अनिवार्य हो जाता है. बांध का फाटक खुलने पर गरगा नदी में […]

बोकारो : 01 जुलाई से 31 अक्टूबर के दौरान गरगा डैम में पानी का स्तर अधिक हो जाने के कारण डैम का गेट आवश्यकतानुसार किसी भी समय खोला जा सकता है. डैम में पानी अधिक हो जाने पर तकनीकी कारणों से फाटक खोलना अनिवार्य हो जाता है. बांध का फाटक खुलने पर गरगा नदी में पानी का स्तर काफी बढ़ जाता है. पानी का बहाव भी तेज हो जाता है.
ऐसा भी होता है कि पानी पुलिया व कॉज-वे के ऊपर से बहने लगे. इसलिए बीएसएल प्रबंधन ने गरगा डैम का फाटक खोले जाने की चेतावनी जारी की है. प्रबंधन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, गरगा से लेकर सिवनडीह, चास, सेक्टर-11 तक नदी के किनारे रहने वाले या नदी पार करने वालों को यह चेतावनी दी जाती है कि पूरे वर्षा ऋतु के दौरान नदी को पूरी सावधानी से पार करें. इस दौरान विशेष सतर्कता बरतें. नदी की तेज धारा से अपने को व पशुओं को सुरक्षित रखें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >