ढोरी बस्ती में वज्रपात से महिला की मौत

फुसरो : बेरमो थाना अंतर्गत फुसरो नप क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 स्थित ढोरी बस्ती के पिपरा तालाब के समीप रहने वाले संजीत कुमार उर्फ बबलू गिरि की पत्नी ममता गिरि (33 वर्ष) की वज्रपात होने से गुरुवार को मौत हो गयी. ममता अपने घर के छत से कपड़ा उतार रही थी. इस क्रम में […]

फुसरो : बेरमो थाना अंतर्गत फुसरो नप क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 स्थित ढोरी बस्ती के पिपरा तालाब के समीप रहने वाले संजीत कुमार उर्फ बबलू गिरि की पत्नी ममता गिरि (33 वर्ष) की वज्रपात होने से गुरुवार को मौत हो गयी. ममता अपने घर के छत से कपड़ा उतार रही थी. इस क्रम में वज्रपात होने से वह बुरी तरह झुलस गयी. पति बबलू गिरि ने उसे ग्रामीणों के सहयोग से सीसीएल केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना के बाद ममता के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मौत की सूचना के बाद अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. जानकारी पाकर बेरमो थाना प्रभारी नोवेल कुजूर अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल चास भेज दिया.
घटना के संबंध में मृतका के पति संजीत कुमार ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण पत्नी कपड़ा उतारने छत पर गयी थी. इसी दौरान तेज आवाज के साथ वज्रपात की घटना हुई. 10 मिनट बाद जब पत्नी छत से नहीं उतरी तो उसे देखने छत पर गया. देखा पत्नी छत पर बेहोश पड़ी है. तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद संजीत के पैतृक गांव चंद्रपुरा प्रखंड के तारमी बस्ती स्थित गिरि टोला से उनके बड़े भाई रंजीत गिरि, भाभी तारमी पंचायत की पंसस मुन्नी देवी सहित कई रिश्तेदार पहुंचे.
मृतका की एक पुत्री रिया कुमारी व एक पुत्र अभिषेक कुमार गिरि है. पति व्यवसाय करते हैं. इधर, भाजपा नेता रवींद्र कुमार मिश्रा, सुरेंद्र गिरि, सांसद प्रतिनिधि मृत्युंजय पांडेय, प्रकाश गिरि, रंजीत गिरि, रवि कुमार, विष्णु कुमार सहित कई लोग अस्पताल पहुंचे. डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने घटना पर संवेदना प्रकट की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >