282 अधिकारियों को मिली पदोन्नति

बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट के 282 अधिकारियों को पदोन्नति मिली है. 152 अधिकारी कनीय प्रबंधक से सहायक प्रबंधक, 68 सहायक प्रबंधक से उप प्रबंधक, 55 उप प्रबंधक से प्रबंधक व 07 प्रबंधक से वरीय प्रबंधक बने हैं. वर्क्स विभाग में सबसे अधिक 135 कनीय प्रबंधक से सहायक प्रबंधक बने हैं. वर्क्स विभाग के ही […]

बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट के 282 अधिकारियों को पदोन्नति मिली है. 152 अधिकारी कनीय प्रबंधक से सहायक प्रबंधक, 68 सहायक प्रबंधक से उप प्रबंधक, 55 उप प्रबंधक से प्रबंधक व 07 प्रबंधक से वरीय प्रबंधक बने हैं. वर्क्स विभाग में सबसे अधिक 135 कनीय प्रबंधक से सहायक प्रबंधक बने हैं. वर्क्स विभाग के ही 54 अधिकारी सहायक प्रबंधक से उप प्रबंधक बने हैं. इसके अलावा 20 उप प्रबंधक से प्रबंधक और चार प्रबंधक से वरीय प्रबंधक बने हैं.
प्रोजेक्ट विभाग में एक को कनीय प्रबंधक से सहायक प्रबंधक पर पदोन्नति मिली है. वहीं 14 उप प्रबंधक से प्रबंधक बने हैं. पीएंडए में नौ कनीय प्रबंधक से सहायक प्रबंधक बने हैं. इसके अलावा आठ सहायक प्रबंधक से उप प्रबंधक और तीन उप प्रबंधक से प्रबंधक बने हैं. एमएम विभाग में छह कनीय प्रबंधक से सहायक प्रबंधक, और एक सहायक प्रबंधक से उपप्रबंधक बने हैं. साथ ही एक को उपप्रबंधक से प्रबंधक के पद पर पदोन्नति मिली है.
मेडिकल एंड हेल्थ विभाग में एक कनीय प्रबंधक सहायक प्रबंधक बने हैं. साथ ही तीन सहायक प्रबंधक से उपप्रबंधक बनाये गये हैं. वहीं 12 उप प्रबंधक को प्रबंधक और एक प्रबंधक को वरीय प्रबंधक बनाया गया है. फायनांस एंड एकाउंट विभाग में दो सहायक प्रबंधक को उप प्रबंधक और पांच उप प्रबंधक को प्रबंधक बनाया गया है. इसके अलावा दो प्रबंधक को वरीय प्रबंधक बनाया गया है. प्रमोशन ऑर्डर शनिवार की देर शाम जारी किया गया. ऑर्डर निकलने के बाद देर शाम रात तक बधाईयों का सिलसिला चलता रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >