पदक जीतने से ज्यादा अहम है प्रतियोगिता में सहभागिता निभाना : उप महानिरीक्षक

बोकारो : प्रतियोगिता में सफलता के लिए जवानों में लक्ष्य भेदन दक्षता, पराक्रम धैर्य विनम्रता व अनुशासन बहुत ही जरूरी है. पदक जीतने से ज्यादा अहम है प्रतियोगिता में भागीदारी. उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि जैप डीआइजी सुधीर कुमार झा ने सेक्टर 12 स्थित जैप चार के मैदान में आयोजित 17 वीं झारखंड सशस्त्र पुलिस […]

बोकारो : प्रतियोगिता में सफलता के लिए जवानों में लक्ष्य भेदन दक्षता, पराक्रम धैर्य विनम्रता व अनुशासन बहुत ही जरूरी है. पदक जीतने से ज्यादा अहम है प्रतियोगिता में भागीदारी. उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि जैप डीआइजी सुधीर कुमार झा ने सेक्टर 12 स्थित जैप चार के मैदान में आयोजित 17 वीं झारखंड सशस्त्र पुलिस क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर कही. उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों की पहचान वर्दी के साथ साथ अस्त्र व शस्त्र से भी होती है.

पूर्व की अपेक्षा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ी है. आगंतुकों का स्वागत जैप चार के समादेष्टा नौशाद आलम ने किया. संचालन अवकाश प्राप्त इंस्पेक्टर सुल्तान अहमद ने व धन्यवाद ज्ञापन एसआइएसएफ के डीएसपी ए करकेट्टा ने दिया. मौके पर सीआरपीएफ के डीआइजी सुरेश शर्मा, अवकाश प्राप्त पुलिस उपमहानिरीक्षक जितेंद्र कुमार, बोकारो की प्रभारी एसपी निधि द्विवेदी, सीआइएसएफ बोकारो के सहायक समादेष्टा मनीष कुमार सहित दर्जनों पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद थे.

सभी विजेता टीम व प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया. प्रतियोगिता में 17 टीमों के 409 प्रतिभागियों ने भाग लिया था. जैप चार बोकारो की टीम ने कुल 1380 अंकों के साथ पहला

स्थान प्राप्त किया. जबकि जैप पांच देवघर को 1373 अंकों के साथ दूसरा व जैप वन रांची की टीम को 1134 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. प्रतियोगिता के चौथे दिन झारखंड जगुआर व रेल धनबाद के प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया. झारखंड जगुआर की टीम 979 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया. जबकि रेल धनबाद की टीम 384 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही.
विभिन्न प्रतियोगिताओं में चौथे दिन का ऐसा रहा परिणाम
पिस्टल / रिवॉल्वर
15 गज स्केटिंग पोजीशन : रामबरन यादव (जगुआर) प्रथम, अभय अनमोल (जगुआर) द्वितीय व रंजीत साह (रेल धनबाद) तृतीय.
25 गज एल /आर पोजीशन : राम बरन यादव (जगुआर) प्रथम, पानस थापा (जगुआर) द्वितीय व रंजीत साह (रेल धनबाद) तृतीय.
40/30 अटैक पोजीशन : राम बरन यादव (जगुआर) प्रथम, रंजीत साह (रेल धनबाद) द्वितीय व संजीव कुमार सिंह (रेल धनबाद) तृतीय.
50 गज प्रोन पोजीशन : अभय अनमोल (जगुआर) प्रथम, राम बरन यादव (जगुआर) द्वितीय व रंजीत साह (रेल धनबाद) तृतीय.
व्यक्तिगत चैंपियनशिप : राम बरन यादव (जगुआर) प्रथम, रंजीत साह (रेल धनबाद) द्वितीय, अभय अनमोल (जगुआर) तृतीय व पानस कुमार थापा (जगुआर) चतुर्थ.
राइफल
100 गज स्टैंडिंग पोजीशन : वरुण मुखिया (जगुआर) प्रथम, प्रदीप कुमार सिंह (जगुआर) द्वितीय व अनूप कुमार सिंह (रेल धनबाद) तृतीय.
200 गज नीलिंग पोजीशन : कुल बहादुर श्रेष्ठ (जगुआर) प्रथम, मुकेश कुमार (जगुआर) द्वितीय व राजेश कु. दास (रेल धनबाद) तृतीय.
300 गज लायिंग पोजीशन : सुप्रभात बाउरी (जगुआर) प्रथम व निर्मल कुमार (जगुआर) द्वितीय.
300 गज स्नेप : आभास सुबा (जगुआर) प्रथम व अजीत कुमार पांडेय (जगुआर) द्वितीय.
300 मीटर थी पोजीशन : पानस कुमार थापा (जगुआर) प्रथम व मिथिलेश उरांव (जगुआर) द्वितीय.
कार्बाइन/ स्टेनगन
25 गज बैटल पोजीशन : संजय श्रेष्ठ (जगुआर) प्रथम, विकास टोप्पो (जगुआर) द्वितीय, अनूप कुमार सिंह (रेल धनबाद) तृतीय.
40 गज स्टैंडिंग पोजीशन : अनूप कुमार सिंह (रेल धनबाद) प्रथम, परमानंद यादव (रेल धनबाद) द्वितीय व संजय श्रेष्ठ (जगुआर) तृतीय.
50 गज नीलिंग पोजीशन : अनूप कुमार सिंह (रेल धनबाद) प्रथम, संजय श्रेष्ठ (जगुआर) द्वितीय व परमानंद यादव (रेल धनबाद) तृतीय.
50 गज प्रोन पोजीशन : परमानंद यादव (रेल धनबाद) प्रथम, अनूप सिंह (रेल धनबाद) द्वितीय व संजय श्रेष्ठ (जगुआर) तृतीय.
व्यक्तिगत चैंपियनशिप : संजय श्रेष्ठ (जगुआर) प्रथम, अनूप कुमार सिंह (रेल धनबाद) द्वितीय व विकास टोप्पो (जगुआर) तृतीय.
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों की सूची घोषित
दिलीप गुरुंग, तारकेश्वर प्रसाद साह, गौरी शंकर शर्मा, अजीत किंडो, मनीष कुमार गौड, मोहम्मद खालीद अंसारी (सभी जैप चार बोकारो), कुंदन कुमार राय, राजेश कुमार दास, पवन कुमार, गंगेश कुमार, कुलदीप कुमार झा, मिहिर महतो (सभी जैप 5 देवघर), सुजैन क्षेत्र, पूर्ण बहादुर सिंह, अरुण मुखिया (सभी जैप वन रांची) अर्जुन प्रताप सिंह (एसआइएसएफ ), पुरुषोत्तम सिंह (आइआरबी दो मुसाबनी), उत्तम कुमार सिन्हा (जैप छह जमशेदपुर) मोहम्मद सलाम खां (आइआरबी 4 लातेहार).

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >