81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप : नारंग

बोकारो : आम आदमी पार्टी बोकारो विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को जिला कार्यालय सेक्टर 4 में हुआ. अध्यक्षता बोकारो विधानसभा संगठन प्रभारी मो महबूब आलम ने की. पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त संगठन सचिव अंकुश नारांग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. श्री नारंग ने कहा : 2019 में होने वाले आम चुनाव की […]

बोकारो : आम आदमी पार्टी बोकारो विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को जिला कार्यालय सेक्टर 4 में हुआ. अध्यक्षता बोकारो विधानसभा संगठन प्रभारी मो महबूब आलम ने की. पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त संगठन सचिव अंकुश नारांग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. श्री नारंग ने कहा : 2019 में होने वाले आम चुनाव की यह तैयारी सम्मेलन है. चुनाव की तैयारी में जुट जायें.
पार्टी 2019 में पूरी 81 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी. हम झारखंड में बहुमत से आम आदमी की सरकार बनायेंगे. इसका आधार होगा दिल्ली मॉडल. 15 जुलाई को सभी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का महासम्मेलन रांची में होगा. मो महबूब ने कहा : हमलोग कड़ी मेहनत कर रहे हैं. 2019 में हम बोकारो विधानसभा की सीट जीतकर आम आदमी पार्टी की झोली में डाल देंगे.
प्रदेश यूथ विंग के महासचिव मनोज चौरसिया, उपाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय, क्षेत्रीय संगठन प्रभारी संकेत रंजन, प्रदेश समिति सदस्य सह धनबाद के क्षेत्रीय संगठन प्रभारी कुमार राकेश, अब्दुल कादिर हसन, मनौवर अली, सोनू कुमार, जीतेंद्र कुमार राय, केके सिंह, कैलाश महतो, चंद्रप्रकाश, संदीप कुमार महतो, गणेश्वर महतो, मंजुला देवी, जलील अंसारी, सुनील कुमार बाउरी, अफरोज आलम, सुनीता देवी, अरशद अली, शाहबाज हुसैन, अभिजीत कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >