निगम की सेल्फी प्रतियोगिता फेल, मात्र दो लोगों ने भेजी कपड़े की थैली का प्रयोग करते हुए फोटो

चास : चास नगर निगम ने क्षेत्र को पॉलीथिन मुक्त करने के लिये 25 मई से सेल्फी प्रतियोगिता शुरू की थी. इसमें कहा गया था कि पॉलीथिन की जगह कपड़े का थैला या कागज का ठोंगा आदि का प्रयोग करते हुये अपनी सेल्फी लेकर चास नगर निगम को भेजो और इनाम के हकदार बनो. इसके […]

चास : चास नगर निगम ने क्षेत्र को पॉलीथिन मुक्त करने के लिये 25 मई से सेल्फी प्रतियोगिता शुरू की थी. इसमें कहा गया था कि पॉलीथिन की जगह कपड़े का थैला या कागज का ठोंगा आदि का प्रयोग करते हुये अपनी सेल्फी लेकर चास नगर निगम को भेजो और इनाम के हकदार बनो. इसके विजेता को पर्यावरण दिवस के दिन पांच जून को पुरस्कृत किया जाना था, लेकिन इस योजना ने कागजों पर ही दम तोड़ गया. निगम के अधिकारियों ने कहा था कि पॉलीथिन का इस्तेमाल न हो और लोग जागरूक हो इसके लिए यह प्रतियोगिता शुरू की गयी है.
अधिकारियों ने निगम की मेल आइडी chasmunicipalcouncil@gmail.com व व्हाट्सअप नंबर 9576586860 जारी कर सेल्फी फोटो की मांग की गयी थी. लेकिन जानकारी के अनुसार सिर्फ व्हाट्सअप नंबर पर ही कुल 16 सेल्फी भेजी गयी थी, जिसमें दो ही लोगों ने कपड़े का झोला के साथ सेल्फी भेजी. बाकी 14 लोगों ने पॉलीथिन के झोले के साथ ही सेल्फी भेज दी. इसलिये पर्यावरण दिवस के दिन प्रतियोगिता का विजेता नहीं घोषित किया गया. लोगों को प्रतियोगिता की जानकारी ही नहीं थी. प्रतियोगिता को ले निगम ने सिर्फ खानापूर्ति की.
धड़ल्ले से पॉलीथिन का हो रहा प्रयोग
सरकार के बैन के बावजूद चास नगर निगम क्षेत्र में पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध नहीं लग पाया है. कपड़े, सब्जी व अन्य दुकानों में खुलेआम पॉलीथिन में सामान भरकर ग्राहकों को दिया जा रहा है. निगम की ओर से महीने में एक-दो बार पॉलीथिन के खिलाफ छापेमारी की जाती रही है, लेकिन यह पर्याप्त कार्रवाई नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >