बोकारो : जय झारखंड मजदूर समाज ने इन चीजों के साथ किया प्रदर्शन

बोकारो :जय झारखंड मजदूर समाज ने मंगलवार को नगर सेवा भवन के मुख्य गेट पर घड़ा, बाल्टी व मोमबत्ती लेकर आक्रोश प्रदर्शन किया. नेतृत्व यूनियन के महामंत्री बीके चौधरी ने किया. कहा कि प्रबंधन सभी सेक्टरों में पानी-बिजली की नियमित आपूर्ति नहीं कर कर्मियों को परेशान करने में लगी हुई है. क्वार्टरों में पीने का […]

बोकारो :जय झारखंड मजदूर समाज ने मंगलवार को नगर सेवा भवन के मुख्य गेट पर घड़ा, बाल्टी व मोमबत्ती लेकर आक्रोश प्रदर्शन किया. नेतृत्व यूनियन के महामंत्री बीके चौधरी ने किया. कहा कि प्रबंधन सभी सेक्टरों में पानी-बिजली की नियमित आपूर्ति नहीं कर कर्मियों को परेशान करने में लगी हुई है. क्वार्टरों में पीने का पानी का शुल्क लेने व बिजली बिल में बढ़ोतरी करने बाद भी सुविधा के नाम पर कुछ नहीं हो रहा है.
उल्टा पानी व बिजली में भारी कटौती की जा रही है. उन्होंने कहा : अगर जल्द से जल्द नियमित बिजली व प्रयाप्त मात्रा में पानी नहीं दिया गया तो उग्र आंदोलन होगा. झामुमो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा : प्रबंधन संवेदनहीन के साथ विवेकहीन हो चुका है. मौके पर हीरा लाल मांझी, आरबी चौधरी, शंकर कुमार, एनके सिंह, केके मंडल, सुनील कुमार, रोशन कुमार, लोबिन दास, एस के सिंह, सुरेश प्रसाद, हसन इमाम, कलाम अंसारी, पी रबानी, आसिक अंसारी, रामा रबानी, रामाशंकर राम, ओमप्रकाश, ओपी चौहान, मानिक, ए मांझी, ऋषि राज, आरके मिश्रा, आरएन राकेश, निरंजन प्रसाद, प्रमोद कुमार, अनिल, चंद्रशेखर, बादल कोयरी आदि ने भी विचार व्यक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >