सूबे में चोरों पर नहीं लग रहा है लगाम, बोकारों के दो आवासों से लाखों की संपत्ति पर किया हाथ साफ, लकीर पीटती रही पुलिस

बोकारो : बोकारो के विभिन्न सेक्टरों में इन दिनों चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं. चोरों के आतंक से शहर में दहशत का माहौल है. गुरुवार की रात चोरों ने हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर आठ डी न्यू के आवास संख्या-3110 और सेक्टर तीन बी के आवास संख्या-370 में दस लाख रुपये मूल्य से […]

बोकारो : बोकारो के विभिन्न सेक्टरों में इन दिनों चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं. चोरों के आतंक से शहर में दहशत का माहौल है. गुरुवार की रात चोरों ने हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर आठ डी न्यू के आवास संख्या-3110 और सेक्टर तीन बी के आवास संख्या-370 में दस लाख रुपये मूल्य से अधिक की संपत्ति चुरा ली. सुबह के समय लोगों ने आवास का ताला टूटा हुआ देखकर इस बात की सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर वापस लौट गयी.
बैंक कर्मी का सीढ़ी घर व आवास का ग्रील तोड़ा : सेक्टर तीन बी आवास संख्या 370 में बैंक कर्मी अनूप कुमार झा अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं. वह फिलहाल बिहार के सीतामढ़ी स्थित उत्तर ग्रामीण बैंक में कार्यरत हैं. उनका परिवार कुछ दिनों पूर्व आवास में ताला बंद कर शहर से बाहर गया हुआ है. श्री झा का उक्त आवास प्रथम तल्ला पर है. बगल का आवास खाली है. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने श्री झा के आवास में चोरी की. चोर सबसे पहले आवास के सीढ़ी घर के ग्रिल की कुंडी तोड़कर सीढ़ी घर में घुसे.
प्रथम तल्ला पर मौजूद आवास के ग्रिल की कुंडी तोड़ दिया. इसके बाद मुख्य दरवाजा पर लगे कुंडी को तोड़कर चोर आवास में घुस गये. चोरो ने श्री झा के दोनों कमरा में रखा अलमारी, दीवान, बक्सा आदि तोड़ कर सारा समान तितर- बितर कर दिया. घटना की सूचना पाकर सेक्टर चार जी निवासी श्री झा की बहन पहुंची. उन्होंने बताया : आवास से चोरों ने लगभग पांच लाख रुपये मूल्य का सोना चांदी का जेवर चुरा लिया है. घटना की सूचना आवासधारी को मोबाइल फोन पर दे दी गयी है.
सुपरवाइजर के घर से लाखों की नकदी और जेवरात चोरी
दूसरी घटना सेक्टर आठ डी न्यू आवास संख्या 3110 निवासी उमा शंकर सिंह के आवास में हुई. श्री सिंह बोकारो इस्पात संयंत्र के एक ठेका कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं. श्री सिंह अपने बड़े भाई के श्राद्ध कर्म में शामिल होने गत 24 अप्रैल को गांव गये थे. आवास में ताला बंद कर देखभाल की जिम्मेवारी पड़ोस के एक व्यक्ति को दी थी.
पड़ोसी रात के समय आवास में सोया नहीं था. सुबह के समय आवास का कुंडी टूटी देखकर घटना की सूचना आवासधारी को मोबाइल पर दी. आवासधारी श्री सिंह ने बताया की वह लौट रहे हैं. श्री सिंह कुछ घंटा के बाद अपने आवास लौटे, तो आवास का सारा समान बिखड़ा पड़ा मिला. चोरों ने घर का अलमारी व बक्सा तोड़कर लगभग पांच लाख रुपये मूल्य का जेवरात व पांच हजार रुपया नकद चुरा लिया है.
श्री सिंह के आवास में चोर की एक गंजी और चप्पल मिली. पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है. स्थानीय लोगों ने पुलिस से खोजी कुत्ता व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट बुलाकर जांच कराने की मांग पुलिस से की, लेकिन पुुुलिस ने ऐसा नहीं किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >