वेज रीविजन के पहले उत्पादन व उत्पादकता की होगी बैठक

बोकारो : बीएसएल समेत सेल कर्मियों को वेज रिविजन का लाभ मिलेगा. कुछ लोग अफवाह फैलाकर अफोर्डिबिलिटी क्लॉज की बात कर रहे हैं. यह बात क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ के महामंत्री सह एनजेसीएस सदस्य राजेंद्र सिंह ने कही. श्री सिंह शुक्रवार को सेक्टर 09 स्थित यूनियन कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे. श्री […]

बोकारो : बीएसएल समेत सेल कर्मियों को वेज रिविजन का लाभ मिलेगा. कुछ लोग अफवाह फैलाकर अफोर्डिबिलिटी क्लॉज की बात कर रहे हैं. यह बात क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ के महामंत्री सह एनजेसीएस सदस्य राजेंद्र सिंह ने कही. श्री सिंह शुक्रवार को सेक्टर 09 स्थित यूनियन कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे.
श्री सिंह ने कहा : 04 जून को इस संबंध में सेल के डीपी कार्मिक से बात हुई. उन्होंने इसे महीने उत्पादन व उत्पादकता की बैठक की बात कही. इस बैठक के बाद वेज रिविजन की बैठक होगी.
श्री सिंह ने कहा : लीव इनकैशमेंट के मामले पर सेल की ओर से कहा गया कि चालू वित्तीय वर्ष के पहले तिमाही के अंत से लीव इनकैशमेंट का पेमेंट संभवत: शुरू कर दिया जायेगा. वहीं सेल पेंशन के मामला कहा गया कि सरकार की तरफ से सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है.
इसी वर्ष से पेंशन भी शुरू कर दिया जायेगा. कहा : सेल अधिकारियों ने 04 वर्ष के कलस्टर प्रमोशन तीन वर्ष करने को यूनिट स्तर का करार दिया.
जल्द होगी दो हजार की बहाली, बदलेगी तस्वीर : श्री सिंह ने कहा : सेल प्रबंधन ने मेन पावर की कमी को देखते हुए बीएसएल में जल्द ही दो हजार लोगों की बहाली प्रथम चरण में करेगी. बहाली के दौरान अप्रेंटिस पास आश्रितों को एडजस्ट किया जायेगा.
श्री सिंह ने कहा : बीएसएल सेक्टर में आवास मेंटेनेंस, स्ट्रीट लाइट, सड़क, पानी-बिजली की स्थिति सुधारने के लिए पूरा बजट देने का निर्णय हो गया है. जल्द ही सेक्टर की तस्वीर बदलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >